यहां निकली अनोखी बारात, बुल्डोजर पर इस तरह नजर आए बाराती, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 11:40 AM IST

Barati on Bulldozer: गुजरात से शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें बाराती बुल्डोजर पर नजर आए। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं।

Barati on Bulldozer: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। कई लोग काफी अलग-अलग अंदाज में शादी कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसी कड़ी में गुजरात से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, यहां एक शादी में बुल्डोजर का इस्तेमाल बारात ले जाने के लिए किया गया। दरअसल, पिछले कुछ समय से देश में बुल्डोजर की भारी डिमांड देखी जा रही है। कहीं अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुल्डोजर चल रहा तो कहीं शादी में बारात ले जाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो में आप भी देखें किस तरह बुल्डोजर बारात को ले जा रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!