जयमाला के दौरान भाग रही थी दुल्हन, पकड़ते ही दूल्हे ने कर दी शर्मनाक हरकत! देखते रह गए लोग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 08, 2022 | 19:58 IST

Bride Groom Video: आपने देखा होगा कि आजकल की शादियों में दूल्हा और दुल्हन कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। शादी के पलों बेहतर बनाने के लिए दूल्हे के साथ-साथ आज कल की दुल्हनें भी अनोखे कारनामे करने से पीछे नहीं हटती हैं।

dulhan
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • स्टेज पर ही अपने दूल्हे से मजे ले लेती है दुल्हन
  • बदले में दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ करता है ऐसा

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज की भरमार है। भले ही शादी का सीजन नहीं चल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर हर रोज शादियों के दर्जनों वीडियो अपलोड किये जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो इतना जबरदस्त है कि तेजी से वायरल हो रहा है। आपने अक्सर देखा होगा कि आजकल की शादियों में दूल्हा और दुल्हन कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं।

शादी हर किसी के लिए बहुत बड़ा दिन होता है। इसलिए अपनी शादी को खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन तमाम तरह के जतन अपनाते हैं। शादी के पलों बेहतर बनाने के लिए दूल्हे के साथ-साथ आज कल की दुल्हनें भी अनोखे कारनामे करने से पीछे नहीं हटती हैं। कई लोग तो अपनी शादी के ऐन मौके पर अपने दूल्हा या दुल्हन के साथ मजे लेने में भी पीछे नहीं रहते हैं। इस वीडियो में कुछ ऐसा ही है। आप देख सकते हैं कि जयमाला के समय दुल्हन अपने दूल्हे के साथ मजे लेने की कोशिश करती है। देखें वीडियो- 

दुल्हन को पकड़ते ही ऐसा काम कर देता है दूल्हा

आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे के गले में जयमाला डाल चुकी होती है। हालांकि, जब दूल्हा उसके गले में जयमाला डालने आता है तो वह स्टेज पर ही इधर-उधर भागने लगती है। दुल्हन को ऐन जयमाला के वक्त भागते देखकर दुल्हा गुस्सा हो जाता है। यह देखकर दुल्हन वापस आ जाती है। जैसे ही दुल्हन वापस आती है, वैसे ही दूल्हे को बदला लेने का मौका मिल जाता है। इसके बाद दूल्हा जयमाला पहनाकर पूरी महफिल के सामने ही दुल्हन के होठों को चूम लेता है। यह देखना काफी अच्छा लगता है, क्योंकि दुल्हन भी इस पल को एंजॉय करती है। वीडियो को Witty_Wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर