Viral Video: दुल्हन को मंगलसूत्र पहना रहा था दूल्हा, पीछे से महिला ने किया ऐसा खेल देखते रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2022, 10:03 AM IST

Bride Groom Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती है। कई बार रस्मों के दौरान वहां मौजूद लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ इस तरह मजे लेते हैं। जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

Viral Video: दुल्हन को मंगलसूत्र पहना रहा था दूल्हा, पीछे से महिला ने किया ऐसा खेल देखते रह गए लोग

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया (Socail Media) पर शादियों के जितने वीडियो शेयर होते हैं, उनमें कुछ ना कुछ जरूर खास होता है। कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हंसी छूट जाती है। वहीं, कई वीडियो में कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखकर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो (Wedding Video) शेयर किया गया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती है। कई बार रस्मों के दौरान वहां मौजूद लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ इस तरह मजे लेते हैं। जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिसने महफिल लूट लिया और लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा दुल्हन (Bride Groom Video) को मंगलसूत्र पहना रहा है। तभी अचानक एक महिला पीछे से कुछ ऐसा करती है, जिसे लोग देखते रह जाते हैं। महिला बाल को इस तरह खींचती है जैसे कि वो 'लगाम' लगा रही हो। इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। 

महिला ने मौज करा दी...

इस नजारे को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और हंसी भी आ रही है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'nehu22sa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये क्या हो रहा है भाई। जबकि, किसी का कहना है कि दुल्हन के साथ ऐसा मजाक कौन करता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!