ओ भाई! जब डिबेट के दौरान गेस्ट के बीच जमकर चले लात-घूसे, वीडियो हो गया वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 12:16 PM IST

Fight Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं चार लोग एक साथ बैठे हैं और किसी मुद्दे पर बातचीत चल रही है। बातचीत के बीच अचानक माहौल बिगड़ जाता है और फिर ऐसा खेल शुरू हो जाता है, जिसे देखकर सब दंग रह जाते हैं।

ओ भाई! जब डिबेट के दौरान गेस्ट के बीच जमकर चले लात-घूसे, वीडियो हो गया वायरल

Fight Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। लेकिन, वीडियो जो भी यूजर्स उनपर जमकर चटकारे लेते हैं और उसे शेयर करते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो गेस्ट के बीच जमकर लात-घूसे चले। इस नजारे को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और ठहाके भी लगा रहे हैं। 

यह वायरल वीडियो टीवी डिबेट शो का है। वीडियो में आप देख सकते हैं चार लोग एक साथ बैठे हैं और किसी मुद्दे पर बातचीत चल रही है। बातचीत के बीच अचानक माहौल बिगड़ जाता है और फिर ऐसा खेल शुरू हो जाता है, जिसे देखकर सब दंग रह जाते हैं। एक शख्स अचानक दूसरे पर हाथ उठा देता है। फिर, दूसरा शख्स भी आक्रमक हो जाता है और पलटकर जवाब देता है। इसके बाद तो दोनों के बीच जमकर हाथापाई होती है। बीच-बचाव के बावजूद दोनों के बीच  लड़ाई जारी रहती है। कुछ समय तक यह सब चलता है। बाद में कुछ और लोग वहां पहुंचते हैं और मामले को शांत कराते हैं। लेकिन, यह पूर मामला कैमरे में कैद हो जाता है। 

डिबेट के दौरान जमकर हाथापाई

वीडियो देखकर आप भी हैरान रह गए होंगे। हालांकि, ये वीडियो कहां और कब की है इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं और जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं। हजारों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। किसी का कहना है कि काफी मजेदार नजारा था। किसी का कहना है कि यह चौंकाने वाला वीडियो है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!