गुटखा खाने वाले लड़के को अपने क्लास की लड़की पर था क्रश, प्रपोज करने पर सुननी पड़ी ऐसी बात और फिर..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 04:05 PM IST

Ajab Gajab Love: वीडियो स्कूल के एक छात्र-छात्रा से जुड़ा है। देखा जा सकता है कि एक छात्र को अपने ही क्लास की एक लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद वह उसे प्रपोज करने के लिए आता है।

गुटखा खाने वाले लड़के को अपने क्लास की लड़की पर था क्रश, प्रपोज करने पर सुननी पड़ी ऐसी बात और फिर..

Ajab Gajab Love: इंटरनेट पर हर रोज हजारों की तादाद में वीडियो अपलोड किए जाते हैं। सबसे ज्यादा हंसी-मजाक वाले कंटेंट लोगों को पसंद आते हैं। ऐसा कंटेंट देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। इसके अलावा प्यार-मोहब्बत और क्रश वाले वीडियो भी लोगों को पसंद आते हैं। इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो स्कूल के एक छात्र-छात्रा से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र को अपने ही क्लास की एक लड़की से प्यार हो जाता है।

जब किसी को किसी से प्यार होता है तो उसकी सारी चीजें अच्छी लगती हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही दिखाया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली अपनी क्रश को प्रपोज करता है। इसके बाद दोनों के बीच जो बात होती है, वह सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इसके साथ ही आपको दोनों की बात सुनकर मजा भी आएगा। इस यूनिक कंटेंट ने आते ही धूम मचा दी है। वीडियो काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है। देखें वीडियो-

लड़का-लड़की की बात सुन नहीं रुकेगी हंसी

वीडियो में आप लड़का लड़की की बात सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के गलियारे में लड़की अपना मोबाइल यूज कर रही होती है। इसी बीच लड़का उसके करीब आता है। इसके बाद वह लड़की से अपने प्यार का इजहार कर देता है। इसके बाद लड़की तपाक से पूछ लेती है कि क्या वह उसके लिए गुटखा खाना छोड़ सकता है? इस पर लड़का तुरंत ही गुटखा छोड़ने से इनकार कर देता है। लड़के से ऐसा सुनते ही लड़की कहती है कि जो लड़का गुटखा नहीं छोड़ सकता वो मुझे क्या छोड़ेगा और फिर वह लड़के का प्यार एक्सेप्ट कर लेती है। वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। यह वीडियो लोगों को जमकर पसंद आ रहा है। बता दें कि वीडियो किसी शूट का हिस्सा हो सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!