Bihar Viral Boy : बिहार वायरल ब्वॉय 'सोनू'  की गुहार बालीवुड एक्टर 'सोनू सूद' ने सुनी, कराया स्कूल में एडमिशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 06:27 PM IST

सोनू जिसने आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव से वीडियो कॉल पर बताया था कि वो IAS बनना चाहता है, लेकिन उनके (तेज प्रताप) या किसी के अंडर में काम नहीं करेगा, उसी सोनू की एडमिशन की गुहार सोनू सूद ने सुन ली है और इसकी व्यवस्था भी कर दी है।

Bihar Viral Boy : बिहार वायरल ब्वॉय 'सोनू'  की गुहार बालीवुड एक्टर 'सोनू सूद' ने सुनी, कराया स्कूल में एडमिशन

bada aadmi banega apna sonu: बिहार का एक लड़का सोनू जिसकी गुहार खासी वायरल हो रही है, दरअसल उसने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के सामने पढ़ने की इच्छा जताई थी, उसके स्कूल एडमिशन के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) सामने आए हैं और उन्होंने उसका पटना के एक निजी स्कूल में एडमिशन करवाया है उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

बालीवुड एक्टर सोनू सूद ने उसका पटना के एक निजी स्कूल में एडमिशन  करवाया है उन्होंने ट्वीट कर कहा- "सोनू ने सोनू की सुन ली भाई, स्कूल का बस्ता बांधिए आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गई है "

गौर हो कि सरकारी स्कूलों की बदहाली की पोल खोल कर वायरल हुए बिहार के नालंदा के सोनू की मदद के लिए लगातार लोग आगे आ रहे हैं। एक्ट्रेस गौहर खान ने भी ट्वीट कर सोनू की मदद करने की इच्छा जताई थी।

पूर्व सांसद एवं जाप के अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी बुधवार को जाकर मुलाकात की, बच्चे को 50 हजार रुपया भी दिया, उन्होंने कहा कि आइएएस बनने तक सोनू को पढ़ाएंगे वहीं तेज प्रताप ने भी बच्चे से वीडियो कॉल पर बात की थी।

सुबह से देर रात तक पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा है

बिहार का ये लड़का सोनू इतना ज्यादा सुर्खियों में है कि नालंदा के निमाकोल जहां सोनू रहता है वहां सुबह से देर रात तक पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा है और सोनू सुबह से देर रात तक पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दे रहा है। सोनू की मदद के लिए कई और लोग भी आगे आए हैं। 

बिहार के CM नीतीश से नालंदा का 11 साल का लाल पूछ रहा है 'सवाल'

11 साल के इस बच्चे के पास सवाल हैं, समस्याएं हैं, लेकिन सरकार के पास जवाब नहीं है। समाधान नहीं है। ये लड़का अखबार से लेकर सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसके हिम्मत और हौसले को हर कोई सलाम कर रहा है। क्योंकि ये सोती सरकार और सरकारी तंत्र को आइना दिखा रहा है। बिहार के जिस नालंदा ने कभी देश और दुनिया में शिक्षा का उजाला बिखेरा था, जिस नालांदा से बिहार के सीएम नीतीश कुमार आते हैं, उसी नालंदा का 11 साल का लाल सवाल पूछ रहा है। शिक्षा के लिए, एडमिशन के लिए दर दर भटक रहा है। 

बिहार के इस सोनू को पढ़ना है। IAS बनना है

सोनू को देश और समाज को बदलना है। पर गरीबी और आभाव ने उसे लाचार बना रखा है। मासूम ने सीएम से गुहार लगाई, कई नेताओं और अधिकारियों के दर पर गया पर उसे अब तक एडमिशन नहीं मिल पाया रहा था, नालंदा के सोनू का यही तो दर्द है। जो सोनू छोटी उम्र में बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, जो अपने साहस से संघर्ष को पीछे छोड़ने में जुटे हैं, जो बिहार के अंधे, गूंगे और बहरे सिस्टम से सवाल पूछ रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!