एक तरफ गाना, तो दूसरी तरफ सोना...धनतेरस पर पत्नी ने बप्पी दा को गिफ्ट किया था सोने का टी सेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 01:23 PM IST

Bappi lahiri gold tea set story: बप्पी लहरी को गाने के साथ-साथ सोने से भी काफी प्रेम था। हमेशा ढेर सार सोना पहनते थे और उसे अपना लकी चार्म मानते थे। क्योंकि, पहली बार उन्हें उनकी मां सोने का लॉकेट गिफ्ट किया था।

एक तरफ गाना, तो दूसरी तरफ सोना...धनतेरस पर पत्नी ने बप्पी दा को गिफ्ट किया था सोने का टी सेट

Bappi lahiri Gold Tea Set Story: 500 से ज्यादा गाना गाने वाले सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi lahiri) इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 69 साल की उम्र में बप्पी दा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। एक तरफ बप्पी दा को जहां म्यूजिक से काफी प्रेम था। वहीं, दूसरी तरफ उन्हें सोने से भी काफी लगाव था। लिहाजा, वो हमेशा ढेर सारा सोना पहनते थे। बप्पी दा कहीं भी जाते तो उनके साथ-साथ उनके सोने की भी चर्चाएं जरूर होती थी। आलम ये था कि लोग उन्हें 'गोल्ड मैन' तक कहने लगे। इतना ही नहीं परिवार वाले भी उन्हें हमेशा सोना ही गिफ्ट किया करते थे। 

बप्पी दा को सोने से कितना प्यार था इसका अंदाज आप इसी से लगा सकते हैं कि उनकी पत्नी ने साल 2021 में धनतेरस के मौके पर उन्हें सोने का टी सेट गिफ्ट किया था। इस बात का खुलासा खुद बप्पी लहरी ने किया था। बप्पी दा ने बताया कि उनके पास पहले से ही सोने की कई सारी चीजें थी। लिहाजा, मैंने अपनी पत्नी से कहा कि धनतेरस पर मेरे लिए चाय सेट लाना। उन्होंने बताया कि मैंने कहीं एक सुंदर चाय सेट देखा था और वो मुझे काफी पसंद आया था। यही कारण है कि मेरी पत्नी ने मुझे धनतेरस पर टी सेट दिया था। धनतेरस पर सोना खरीदने को लोग काफी शुभ मानते हैं और हर साल इस परंपरा को जारी रखा जाता है।    

बप्पी लहरी हमेशा ढेर सारा सोना पहनते थे। साल 2014 में जब वो चुनाव लड़े तो उन्होंने बताया कि उनके पास 754 ग्राम सोना है और 4.62 किलो ग्राम चांदी है। इसके अलावा एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक हॉलीवुड सिंगर के कारण उन्होंने सोना पहनना शुरू किया था। इतना ही नहीं लहरी सोने को काफी लकी मानते थे। क्योंकि, पहली बार उनकी मां ने उन्हें सोना गिफ्ट किया था, जिसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में काफी कामयाबी मिली थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!