Bappi lahiri Untold Story: बप्पी लहरी इतना सोना क्यों पहनते थे, जानें कैसे बने वो 'गोल्ड मैन'?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 07:44 PM IST

Bollywood Singer Bappi Lahiri Untold Story: बप्पी लहरी को गाने के साथ-साथ सोने से भी काफी लगाव था। वो हमेशा ढेर सारा सोना पहनते थे। इतना ही लहरी सोने को काफी लकी भी मानते थे।

Bappi lahiri Untold Story: बप्पी लहरी इतना सोना क्यों पहनते थे, जानें कैसे बने वो 'गोल्ड मैन'?

Bollywood Singer Bappi Lahiri Untold Story: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से देश में शोक की लहर है। अपनी धुन और संगीत से बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई थी। इसके अलावा एक और कारण है, जिसके कारण लोग उन्हें हमेशा याद करते थे। वो था 'सोने' का शौक। बप्पी लहरी को 'सोने' से काफी लगाव था इसलिए, वो हमेशा ढेर सारा सोना पहने नजर आते थे। लेकिन, सवाल ये उठता है कि आखिर बप्पी लहरी ने इतना सोना कब और क्यों पहनना शुरू किया था? इसके पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है...

बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में लंबी पारी खेली। लहरी ने तकरीबन पांच सौ से ज्यादा गानों को कंपोज किया था। उन्हें 'बप्पी दा' और 'गोल्ड मैन' के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन, जितना उन्हें गानों से लगाव था उतना ही 'सोने' से भी लगाव था। बप्पी लहरी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक हॉलीवुड कलाकर के कारण उन्होंने सोना पहनना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि मैं हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेस्ली से काफी प्रभावित था और उन्हें पसंद भी करता था। वो हमेशा गले में एक सोने की चेन पहना करते थे। उनका अंदाज मुझे काफी अच्छा लगा था। लिहाजा, मैंने तय किया कि जब सफल हो जाऊंगा तब मैं भी सोने की चेन पहनऊंगा और ज्यादा सफल होकर रहूंगा। यही कारण है कि बप्पी लहरी को सोने से इतना लगाव था और हमेशा ढेर सारा सोना पहना करते थे। 

मां ने पहली बार सोने की चेन दी थी...

इतना ही नहीं बप्पी लहरी सोने को अपने लिए काफी लकी भी मानते थे। उनका मानना था कि वो ज्यादा सोना पहनने से इंडस्ट्री में वो ज्यादा सफल हो पाएंगे। बप्पी दा ने बताया था कि पहली बार उनकी मां ने उन्हें सोने की चेन पहनाई थी। उसके बाद से ही उन्हें इंडस्ट्री में मौका मिलने लगा। इसके बाद से मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इतना ही नहीं बप्पी लहरी ने यह भी बताया था कि उन्हें परिवार से हमेशा सोना मिला है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!