सुबह तक एंबुलेंस ड्राइवर, दोपहर होते ही बन गया करोड़पति, जानें कैसे बदली किस्मत?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2021, 01:55 PM IST

ये कहानी है पश्चिम बंगाल के रहने वाले शेख हीरा की, जिसकी किस्मत अचानक पलट गई और वह करोड़पति बन गया। रिपोर्ट के अनुसार, शेख हीरा पूर्वी बर्धमान जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शेख ने सुबह में 270 रुपए का एक लॉटरी टिकट खरीदा। वहीं, जब दोपहर में लॉटरी का परिणाम निकला तो वह एक करोड़ रुपए का जैकपॉट जीत गया।

सुबह तक एंबुलेंस ड्राइवर, दोपहर होते ही बन गया करोड़पति, जानें कैसे बदली किस्मत?

इस दुनिया में कब, किसकी किस्मत कहां और कैसे बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कोई अचानक फर्श से अर्श पर पहुंच जाता है, तो कोई अचानक रोड पर आ जाता है। तभी तो एक शख्स जो सुबह तक एंबुलेंस ड्राइवर था, दोपहर में करोड़पति बन गया। सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह पूरी तरह सच है। आलम ये है कि इस मामले की चर्चा हर हो ही है, तो हम अब भी आपको ज्यादा इंतजार नहीं करवाते हैं और सीधे इस कहानी के बारे में बताते हैं।

ये कहानी है पश्चिम बंगाल के रहने वाले शेख हीरा की, जिसकी किस्मत अचानक पलट गई और वह करोड़पति बन गया। रिपोर्ट के अनुसार, शेख हीरा पूर्वी बर्धमान जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शेख ने सुबह में 270 रुपए का एक लॉटरी टिकट खरीदा। वहीं, जब दोपहर में लॉटरी का परिणाम निकला तो वह एक करोड़ रुपए का जैकपॉट जीत गया। एक करोड़ की लॉटरी निकलते ही वह घबरा गया और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया। क्योंकि, उसके मन में काफी डर था। पुलिस उसे तुरंत घर ले गई और एक टीम को घर पर तैनात कर दिया गया।  

किस्मत बड़ी चीज है भाई...

शेख ने बताया कि उसे पैसों की काफी जरूरत थी और इसलिए हमेशा टिकट खरीदता था। लेकिन, कहते हैं ना 'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं'। उसकी किस्मत बदल गई और वह करोड़पति बन गया। वहीं, जब शेख से पूछा गया  कि इतनी बड़ी रकम का वह क्या करेगा? तो उसने बताया कि मैं लोअर मिडिल क्लास से आता हूं। मेरी मां बहुत बीमार है। इन पैसों से मैं अपनी मां का इलाज करवाऊंगा। साथ ही एक शानदार घर बनवाएंगे। वहीं, लॉटरी टिकट बेचने वाला शख्स बेशेख हनीफ भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि आज तक मेरी दुकान से किसा का ऐसा जैकपॉट नहीं लगा था।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!