अब 'आलिया भट्ट' की डुप्लीकेट सोशल मीडिया पर मचा रही धमाल, वीडियो देख लोग रह गए हक्के-बक्के

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 05:41 PM IST

Alia Bhatt Duplicate Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस महिला को लोग आलिया भट्ट समझ रहे हैं और जमकर मजे ले रहे हैं।

अब 'आलिया भट्ट' की डुप्लीकेट सोशल मीडिया पर मचा रही धमाल, वीडियो देख लोग रह गए हक्के-बक्के
Photo Credit: Instagram

Alia Bhatt Duplicate Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) की दुनिया काफी अजीब है, यहां आपको कब-क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? जानवरों के वीडियो, डांस वीडियो, हंसाने वाले वीडियो या फिर सेलिब्रिटी की तरह दिखने वाले लोगों के वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक महिला बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही है। हैरानी की बात ये है कि जब लोगों ने महिला को देखा तो कन्फ्यूज हो गए और उसे आलिया भट्ट समझ बैठे।  

आज तक आपने कई लोगों के हमशक्ल देखे होंगे। हाल ही में सलमान खान के डुप्लिकेट को पुलिस ने रील बनाते हुए गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया पर आपको कई लोगों के डुप्लिकेट वीडियो बनाते हुए दिख जाएंगे। इसी कड़ी में आलिया भट्ट की डुप्लीकेट धमाल मचा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला साड़ी में 'कब तक चुप बैठे...' गाने पर डांस कर रही है। जैसे ही लोगों ने इस महिला को देखा उसे आलिया भट्ट समझ बैठे। क्योंकि, अगर आप गौर से नहीं देखेंगे तो जरूर धोखा खा जाएंगे। पहले वीडियो देखें...

आलिया भट्ट की डुप्लीकेट

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर धोखा खा गए होंगे। इंस्टाग्राम पर यह महिला 'celesti.bairagey' नाम से मौजूद है। अब इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, ज्यदातर लोगों का कहना है कि ये तो आलिया भट्ट है। किसी का कहना है कि ये सेकेंड आलिया भट्ट है। आलम ये है कि लोग इस मजेदार वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!