66 साल के इस शख्स को अब तक है 'सच्चे प्यार' की तलाश, होर्डिंग लगाकर ढूंढ रहा लड़की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 10:53 AM IST

जिम बेज नाम के एक शख्स को अब तक अपना सच्चा प्यार नहीं मिला है। लिहाजा, मजबूर होकर उन्होंने सड़क पर होर्डिंग लगाकर अपने लिए लड़की की तलाश करनी शुरू कर दी है। बोर्ड पर उन्होंने बड़े अक्षरों में लिखा है, ' मुझे अच्छी लड़की चाहिए'।

66 साल के इस शख्स को अब तक है 'सच्चे प्यार' की तलाश, होर्डिंग लगाकर ढूंढ रहा लड़की

Weird Love Story: दुनिया में हर किसी को सच्चे प्यार की तलाश रहती है। इसके लिए लोग कई तरह के सपने भी सजाते हैं। किसी को समय पर सच्चा प्यार मिल जाता है, जबकि कुछ लोग जिंदगीभर इसकी तलाश में रहते हैं। अमेरिका के टेक्सास से प्यार को लेकर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, 66 साल का एक शख्स होर्डिंग लगाकर अपने लिए लड़की ढूंढ रहा है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक,  जिम बेज नाम के एक शख्स को अब तक अपना सच्चा प्यार नहीं मिला है। लिहाजा, मजबूर होकर उन्होंने सड़क पर होर्डिंग लगाकर अपने लिए लड़की की तलाश करनी शुरू कर दी है। बोर्ड पर उन्होंने बड़े अक्षरों में लिखा है, ' मुझे अच्छी लड़की चाहिए'। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि लड़की की उम्र 50 से 55 साल के बीच होनी चाहिए। लड़की जिम के साथ टहल सके, उनसे बातें कर सके और कुछ अच्छे काम में उनका साथ दे। अंत में उन्होंने होर्डिंग पर अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है। जिस पर इच्छुक लड़की उन्हें वाइसमेल कर सकती हैं। 

अब तक सच्चे प्यार की तलाश...

यहां आपको बता दें कि इससे पहले जिम ने दो शादी की, लेकिन दोनों से उनका तलाक हो गया। दोनों शादी से जिम के पांच बच्चे हैं, फिर भी उन्हें अब तक सच्चा प्यार नहीं मिला है। तलाक के बाद जिम ने डेटिंग एप पर भी अपना प्रोफाइल बनाया। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। वहां भी उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिल सका। उनका कहना है कि ज्यादा उम्र के कारण उन्हें सही लड़की नहीं मिल रही है, कई लोगों के वाइसमेल भी आए हैं, लेकिन अब तक सही महिला नहीं मिल सकी है। उन्हें उम्मीद है कि होर्डिंग के जरिए उन्हें कोई ना कोई सही लड़की जरूर मिल जाएगी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!