चौथी शादी करने के लिए पाकिस्तान पहुंची 50 साल की जापानी महिला, 32 साल के युवक को दिल दे बैठी एक बच्चे की मां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 12:33 PM IST

Weird Love Story: जापान की रहने वाली एक महिला शादी करने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। इतना ही नहीं महिला ने इस्लाम धर्म भी कबूल कर लिया।

चौथी शादी करने के लिए पाकिस्तान पहुंची 50 साल की जापानी महिला, 32 साल के युवक को दिल दे बैठी एक बच्चे की मां

Ajab Gajab Love Story: बहुत पुरानी कहावत है कब, किसे , कहां और किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? क्योंकि, प्यार ना तो जाति देखता है, ना ही धर्म और ना ही उम्र, प्यार तो बस प्यार देखता है। कई बार प्यार की खातिर तो लोग अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। कुछ लोगों को प्यार मिल जाता है, जबकि कुछ लोगों की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है। लेकिन, जापान की एक महिला ने प्यार के लिए जो किया उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है और लोग तारीफ भी कर रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये प्रेम कहानी है पाकिस्तान के रहने वाले 32 साल के रिजवान और जापान की रहने वाली 50 साल की हयासाका सैका की। दोनों के बीच इस तरह प्यार हुआ कि हयासाका जापान से पाकिस्तान पहुंच गई और इस्लाम धर्म कबूल कर रिजवान से शादी रचा ली। हैरानी की बात ये है कि हयासाका की एक बेटी भी है और यह उसकी चौथी शादी है। दरअसल, रिजवान और हयासाका सोशल नेटवर्किंट साइट पर मिले। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार, शादी करने के लिए हयासाका जापान से पाकिस्तान पहुंच गई और शादी से पहले उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।  

महिला की चौथी शादी

हयासाका की पहले से एक बेटी भी है। हालांकि, रिजवान ने उसकी बेटी को भी स्वीकार कर लिया है। इस्लाम धर्म कबूल करने के बाद दोनों ने निकाह किया। इस निकाह में करीबी रिश्तेदार ही मौजूद थे। परिजनों ने ही बताया कि सैका की यह चौथी शादी है। फिलहाल, इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई महिलाएं पाकिस्तानी युवकों से शादी रचा चुकी हैं। पिछले साल, पोलैंड की रहने वाली 83 साल की एक महिला ने 28 साल के पाकिस्तानी युवक से शादी रचाई थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!