इस झोपड़ी में ना तो बिजली, ना ही पानी, फिर भी 2 करोड़ कीमत, जानें क्या है इसके पीछे का कारण?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 11:28 AM IST

Weird News: जरा सोचिए, अगर कोई दो करोड़ रुपए खर्च करता है तो आलीशान मकान खरीदेगा। लेकिन, क्या कोई लकड़ी की झोपड़ी के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर सकता है क्या?

इस झोपड़ी में ना तो बिजली, ना ही पानी, फिर भी 2 करोड़ कीमत, जानें क्या है इसके पीछे का कारण?

Ajab Gajab News: हर किसी का ख्वाहिश होती है कि उसका अपना एक आशियाना हो। इसके लिए कई लोग तो करोड़ों-अरबों रुपए तक खर्च कर देते हैं, जिससे उनका 'सपनों' का घर मिल सके। हालांकि, कई बार लोगों को घर खरीदने में कई चीजों को लेकर समझौता भी करना पड़ात है। लेकिन, ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। क्योंकि, यहां एक झोपड़ी दो करोड़ रुपए में बिक रही है। हैरानी की बात ये है कि दो करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद इस झोपड़ी में ना तो बिजली है और ना ही पानी। ये बात सुनकर आपको भले ही झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स स्थित ग्वायने में मैजूद एक झोपड़ी इन दिनों सुर्खियों में है। यहां सीधे से समंदर का नजारा दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में मकानों की भारी डिमांड है, लिहाजा यहां एक लकड़ी की झोपड़ी भी करोड़ों में मिलती है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां झोपड़ी भी मिलना आसान नहीं है। क्योंकि, यह एक प्राइवेट डेक की तरह है। जहां से समंदर का नजारा आप सीधे देख सकते हैं। लोग छुट्टियां मनाने के लिए यहां आते हैं, जिसके कारण मकानों की कीमत लगातार बढ़ रही है।     

मूलभूत सुविधा तक नहीं

तस्वीर में जिस झोपड़ी को आप देख रहे हैं। उसकी कीमत £200,000 यानी 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। लेकिन, अगर बात सुविधा की हो तो सच्चाई जानकर आपको जरूर झटका लगेगा। क्योंकि, इस झोपड़ी में कोई सुविधा नहीं है। ना तो इस झोपड़ी में बिजली है और ना ही पानी बाहर जाने का कोई सिस्टम। इतना ही नहीं अंदर पानी की भी कोई सुविधा नहीं है। सुविधा के नाम पर केवल बीच कैफे और लोकल याट क्लब नजदीक है। इसके बावजूद लोग इस घर को खरीदने के लिए तैयार हैं। तो क्या आप इतने पैसे खर्च करके इस लकड़ी की झोपड़ी को खरीदेंगे। कमेंट कर जरूर जवाब दें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!