4 करोड़ में बिक रहा है 272 साल पुराना घर, लेकिन इस राज ने सबको हैरान कर दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 04:27 PM IST

नार्थ अंबरलैंड में बने इस घर की इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है। इस मकान को सेल पर लगाया गया है। 1700 के दशक में बना ये घर एक आर्टिस्ट टॉड हैंसन के नाम पर है। लेकिन, आर्टिस्ट ने घर के अंदर ऐसी कलाकारी की है, जिस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है।

4 करोड़ में बिक रहा है 272 साल पुराना घर, लेकिन इस राज ने सबको हैरान कर दिया

हर किसी की ख्वाहिश होती है उसका अपना 'सपनों' का घर हो। इसके लिए लोग काफी पैसे भी खर्च करते हैं, जिससे उनका मनचाहा घर मिल जाए। कई लोग ऐतिहासिक मकान भी खरीदने का शौक रखते हैं। इसी कड़ी में यूके का एक मकान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह मकान 272 साल पुराना है और इसकी कीमत 4 करोड़ पांच लाख रुपए है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस मकान में ऐसा क्या, जिसकी चर्चा हो रही है? तो हम आपको बता दें कि इस मकान में कुछ ऐसा राज है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। हो सकता है आपको भी अपनी आखों पर यकीन ना हो। तो आइए, जानते हैं क्या है मामला? 

जानकारी के मुताबिक, नार्थ अंबरलैंड में बने इस घर की इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है। इस मकान को सेल पर लगाया गया है। 1700 के दशक में बना ये घर एक आर्टिस्ट टॉड हैंसन के नाम पर है। लेकिन, आर्टिस्ट ने घर के अंदर ऐसी कलाकारी की है, जिस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। बाहर से खंडहर जैसे दिखने वाले इस घर को जब आप खरीदेंगे तो ही राज का पता चल पाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, 1750 में इस घर को एक करोबारी ने बनाया था। घर के पास से एक नदी बहती है, इसी कारण उसने यहां जमीन खरीदा था और यहां से अपना बिजनेस चलाता था समय के साथ घर की मरम्मत भी की गई। लेकिन, 5 बेडरुम वाले इस घर को आर्टिस्ट टॉड ने खरीदा तो उसके कुछ और ही इरादे थे। टॉड ने दो कमरों को आर्ट से काफी खास बना दिया। घर में दो बाथरूम भी है। 

 272 years old house is being sold for crores big secret is hidden behind the wall

अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान

गौरतलब है कि दो कमरों को आर्टिस्ट ने मास्टरपीस में तब्दील कर दिया। जो दिखने में काफी खूबसूरत है। किसी भी आर्ट प्रेमी को यह घर काफी पसंद आएगा। हालांकि, कोई अगर चाहे तो इसे नॉर्मल भी कर सकता है। अंदर की तस्वीर देखने के बाद काफी लोग घर खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अब देखना ये है कि यह घर किसके नसीब में है। फिलहाल, इसकी काफी चर्चा हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!