यात्रा

World Book Fair 2025: दिल्ली में शुरू हुआ पुस्तक मेला, घूम लें किताबों की दुनिया- जानें कैसे पहुंचें, कहां से मिलेगा कितने का टिकट

World Book Fair 2025 Date and Ticket: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पुस्तक मेला शुरू हो गया है। देशभर से हजारों किताबों के शौकीनों का इंतजार खत्म हो गया है। एक साल के बाद प्रगति मैदान में एक बार फिर लेखकों, किताबों और पाठकों का तांता लगने वाला है। तो नोट कर लीजिए, World Book Fair 2025 की तारीख, थीम, World Book Fair कैसे पहुंचें और इसके टिकट से जुड़ी सारी जानकारियां।

Image

Delhi Book Fair 2025

World Book Fair 2025 Date and Ticket: देश की राजधानी दिल्ली में हर साल प्रगति मैदान में लगता है, विश्व पुस्तक मेला। पिछले साल के अभूतपूर्व प्रदर्शन के बाद भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (National Book Trust) इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन के साथ साझेदारी में इस मेले का आयोजन करने वाला है। जिसका उद्घाटन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस मेले का उद्देश्य भारत की विविध भाषाओं, संस्कृतियों, और साहित्यिक धरोहर का जश्न मनाना है, साथ ही संविधान के सिद्धांतों और मूल्यों को भी प्रस्तुत करना है। आइए जानते हैं पुस्तक मेले से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में

World Book Fair 2025 में क्या होगा खास

इस बार पुस्तक मेले में कई नए आकर्षण होने वाले हैं। जैसे कि ऑथर्स लाउंज, जहां साहित्यिक कार्यक्रमों में लेखक अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए खास जगह का इंतजाम है, जिसमें उनको प्रेरित करने के लिए कहानियां सुनाने, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे और भी कई वर्कशॉप होंगे। इस बार फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स नाम का एक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें पंकज त्रिपाठी, कुमार विश्वास, प्रकाश झा जैसी सिनेमा और साहित्य की कई हस्तियां शिरकत करेंगी। इस बार का विशेष आकर्षण रूस की साहित्यिक विरासत की प्रदर्शनी होने वाली है।

World Book Fair 2025 Location and Date

इस बार पुस्तक मेला हर साल की तरह प्रगति मैदान के भारत मंडपम में लग रहा है। भारत मंडपम में हॉल 2 से हॉल 6 तक ये मेला लगेगा। World Book Fair 2025 1 फरवरी से 9 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा। हर दिन सुबह 11 बजे से शाम को 8 बजे तक ये मेला चलेगा।

World Book Fair 2025 theme

World Book Fair 2025 की थीम इस साल रिपब्लिक@75 है, जो इस देश के गणतंत्र के 75 साल होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम मजबूत भारत और राष्ट्र निर्माण में प्रगति को समर्पित है, जिसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करना है। इस थीम का स्लोगन है हम भारत के लोग।

World Book Fair 2025 Ticket Price

पुस्तक मेले की टिकट सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होती है। आप स्टेशन के अंदर ही टिकट खरीद कर मेले में जा सकते हैं या ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

ऑनलाइन टिकट के लिए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की आधिकारिक वेबसाइट nbtindia.gov.in पर जाकर टिकट किया जा सकता है। साइट पर टिकट का ऑप्शन चुनें और World Book Fair 2025 की एंट्री टिकट लिंक पर क्लिक करें। फिर तारीख चुनकर पेमेंट करके QR कोड के साथ टिकट डाउनलोड करें। ये सुविधा आईटीपीओ की वेबसाइट indiatradefair.com पर भी उपलब्ध है। वयस्कों के लिए टिकट की कीमत 20 रुपए है और बच्चों के लिए यह 10 रुपए है। स्कूल ड्रेस में आने वाले छात्रों का कोई टिकट नहीं लगेगा।

How To Reach World Book Fair 2025 Pragati Maidan

पुस्तक मेले में जाना हो, तो आप मेट्रो सेवा का लाभ उठाकर आसानी से वहां पहुंच सकते हैं। सड़क के रास्ते आप गेट 4 या गेट 3 से एंट्री कर सकते हैं। मेट्रो से जाना हो तो आप ब्लू लाइन ले सकते हैं, प्रगति मैदान तक पहुंचने के लिए आपको सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से आप आसानी से 10 मिनट पैदल चलकर पुस्तक मेले तक पहुंच सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो से प्रगति मैदान की फ्री शटल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article