यात्रा

ये हैं दुनिया की 4 खूबसूरत जगहें जहां हवाओं में तैरता है रोमांस, हनीमून मनाने दुनिया भर से आते हैं कपल्स

World's Best Travel Destination For Honeymoon Trip : शादी के बाद यदि आप हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज हम आपको दुनिया की कुछ बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आपको दुनिया भर के कपल्स देखने को मिल जाएंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये जगहें..

Image

World's best travel destination for honeymoon

World's Best Travel Destination For Honeymoon Trip : शादी हमारी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है। क्योंकि यदि ये गलत हो जाए तो आपकी जिंदगी तहस-नहस हो सकती है। लेकिन फैसला और साथी दोनों सही निकले तो शादी के बाद आपकी जिंदगी और भी हसीन हो जाती है। शादी के बाद हनीमून कपल्स के लिए जिंदगी का सबसे पहला लेकिन यादगार मौका होता है। यही कारण है कि इस समय को खास और खूबसूरत बनाने के लिए किसी सही जगह का चुनाव करना चाहिए। अगर आप भी अपनी लाइफ के इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं और हनीमून के लिए किसी परफेक्ट प्लेस की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको दुनिया के कुछ बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन बताएंगे।

मालदीव

मालदीव दुनिया भर के कपल्स के लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन प्लेस साबित होता है। यहां आप पानी के बीच प्यार के गोते लगा सकते हैं। यहां का नीला साफ समंदर, प्राइवेट विला और खूबसूरत सनसेट रोमांस को और भी खास बना देते हैं। इसके साथ ही स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

बाली

नेचर लवर्स के लिए बाली एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। नेचर और कल्चर का शानदार संगम आपको बाली में देखने को मिलेगा। बाली अपने समुद्र तट, हरियाली और कल्चर के लिए जाना जाता है। यदि आप योगा सेशन और स्पा का आनंद लेकर अपनी थकान दूर करना चाहते हैं, तो आपके लिए बाली सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है।

पेरिस

पेरिस को प्यार का शहर (City Of Love) कहा जाता है। पेरिस की नाइट लाइफ आपको जीवन भर याद रहती है। एफिल टावर के नीचे पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर घूमना आपको हमेशा के लिए याद रहेगा। हालांकि पेरिस शहर बजट के हिसाब से थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन यहां एक बार आना आपको लाइफटाइम याद रहेगा।

थाईलैंड

हनीमून के लिए थाईलैंड एक परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। ये एक खूबसूरत और बजट फ्रेंडली जगह है। फुकेत, क्राबी, को समुई और फाई फाई जैसे आइलैंड्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। थाईलैंड के स्पा और मसाज वर्ल्ड फेमस हैं। हनीमून पर पार्टनर के साथ स्पा सेशन लेकर आप और भी रिलैक्स महसूस करेंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article