Visa Free Countries For Indians (वीजा फ्री कंट्रीज फॉर इंडियन): विदेश घूमने फिरने में सबसे बड़ा झंझट वीजा का ही होता है, जिसके लिए कई चक्कर काटने पड़ सकते हैं। तो ऐसे में अगर आपको बिना वीजा की टेंशन वाला इंटरनेशनल ट्रेवल करना है। तो भारतीयों के लिए जाने वाले ये देश आपकी लिस्ट में शामिल होने ही चाहिए, जहां पर वीजा नहीं लगता है। बेशक ही अगर आप बिना वीज़ा के विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो इन तीन देशों के बारे में जानना आपके काम का हो सकता है। जो भारतीयों के लिए वीजा फ्री, ट्रेवल फ्रेंडली देशों के सबसे अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
Which Countries Allow Indian's Without Visa
नेपाल
भारत का पड़ोसी देश नेपाल भारतीयों के लिए सबसे आसान और वीज़ा-फ्री ट्रेवल डेस्टिनेशन है। न केवल वीजा बल्कि नेपाल में तो भारतीय नागरिक बिना पासपोर्ट के भी प्रवेश कर सकते हैं, हालाँकि कुछ मामलों में वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाना जरूरी हो सकता है। नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता, हिमालय की गोद में बसे रमणीय स्थल और धार्मिक महत्व के स्थान इसे एक आदर्श गंतव्य बनाते हैं। जरूर ही कम बजट में कोई इंटरनेशनल ट्रिप पर जाना है, तो नेपाल की सैर आपके दिल को बहुत खुशी देगी।
भूटान
भारतीयों के लिए भूटान भी वीज़ा-फ्री देशों में शामिल है, हालाँकि यहाँ प्रवेश के लिए ट्रेवलर्स को वैध पासपोर्ट या वोटर आईडी दिखाने की आवश्यकता होती है। भूटान भी भारत के काफी पास है, और अपनी अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती, शांत वातावरण और बौद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इन दिनों सोशल मीडिया पर भूटान की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने कई फेमस इंफ्यूएंजर्स जा रहे हैं। यहां पारो टाइगर नेस्ट और थिंपू जैसे स्थान पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं।
मॉरिशियस
हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस भारतीयों के लिए एक और बेहतरीन वीज़ा-मुक्त देश है। घूमने फिरने के लिए अगर भारतीय यहां करीब 90 दिन के लिए जा रहे हैं, तो उनकी एंट्री वीजा फ्री रहेगी। हालांकि अगर आपका स्टे 90 दिनों से ज्यादा का है, तो आपको वीजा लेना होगा। यह देश अपने सफेद रेत वाले समुद्र तटों, लग्जरी रिसॉर्ट्स और मल्टीकल्चरल अनुभव के लिए मशहूर है।
कुछ दिनों के लिए अगर आपको स्ट्रेस फ्री, सुकून भरा तो प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना है। तो ये तीनों ही देश आपको खूब पसंद आने वाले हैं। हालाँकि, यात्रा से पहले नवीनतम नियमों की जाँच करना हमेशा उचित रहता है।
