Within 100 Kms, Tourist Places Near Agra: ताजमहल घूमने के लिए आगरा गए और फिर वापस घर आ गए ऐसा कई लोगों के साथ कम जानकारी होने की वजह से होता है। पर्यटक आगरा तो घूमने जाते हैं लेकिन, आसपास मौजूद ज्यादा जगहों के बारे में जानकारी ना होने के चलते सारी चीजें खुलकर एक्सप्लोर नहीं कर पाते। ऐसे में हम आपकी उन मुश्किलों को आसान करने के इस क्रम में Within 100 Kms की सीरीज में आगरा के पास बसी एक ऐसी जगह के बारे में जहां आप 2 घंटे से भी कम ट्रैवल करके बेहद आराम से पहुंच सकते हैं।
मथुरा: उत्तर प्रदेश का प्रमुख धार्मिक स्थल मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। हिंदू धर्म की सबसे पवित्र जगह में से एक मथुरा भगवान कृष्ण के बाल्यकाल की लीलाओं का स्थान है। हर साल लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक यहां दर्शन करने के लिए आते हैं।
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर: मथुरा में घूमने-फिरने के लिए कई सुंदर और ऐतिहासिक जगह मौजूद हैं जहां जाकर आप बिल्कुल मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, गोकुल, द्वारका तीर्थ, मथुरा संग्रहालय, मथुरा का बाजार ये कुछ ऐसी जगह हैं जहां पर आपको लाइफ में एक बार जरूर जाना चाहिए। वहीं वृंदावन जो इसके निकाट है वहां राधा-रमण मंदिर और बंकिम बिहारी मंदिर जा सकते हैं।
आगरा से मथुरा की दूरी: आगरा से मथुरा की दूरी 58.1 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो NH 19 या NH 44 मार्ग से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करना ही बेहद आसान और सुगम मार्ग है। आप लोकल बस, निजी कार या टैक्सी के द्वारा आगरा से मथुरा पहुंच सकते हैं।
