यात्रा

Within 100 Kms: कानपुर के पास बसी है स्वर्ग से भी सुंदर जगह, जानकर फटाफट बना डालो घूमने का प्लान

Places to Visit near Kanpur: कानपुर के पास एडवेंचर करने के लिए एक ऐसी जगह मौजूद है जहां पर आप बेहद ही कम टाइम में पहुंचकर एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप नेचल लवर हैं और ट्रैकिंग करने के शौकीन हैं तो जंगल में आप नेचर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Places to Visit near Kanpur

Places to Visit near Kanpur

Places to Visit near Kanpur: शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर अगर आप कुछ टाइम शांति में बिताना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे कानुपर के पास बसी ऐसी जगह के बारे में जो कम भीड़-भाड़ होने के वजह से बेहद ही शांत और मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। इस जगह पर जाकर ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि आप एडवेंचर भी कर सकते हैं।

मुक्ति धाम मुकाम मंदिर: बिश्नोई समाज के लिए क्यों खास है ये मंदिर, सलमान-लॉरेंस से जुड़ा है कनेक्शन

ऐतिहासिक जगह बिठूर: हम बात कर रहे हैं कानपुर के पास बसी बेहद खास और ऐतिहासिक जगह बिठूर के बारे में...गंगा किनारे बसे होने के कारण इस जगह का अपना विशेष महत्व है। इस जगह का धार्मिक महत्व भी है। मान्यता है कि भगवान राम की पत्नी माता सिता के पिता राजा जनक का महल यहीं पर है।

bithoor town
bithoor town

बिठूर में करने को है बहुत कुछ: बिठूर पहुंचने के बाद दर्शन के लिए आप अवधेश्वर मंदिर जा सकते हैं। इस मंदिर में जाकर आपको मन की शांति तो मिलेगी ही वहीं यहां का धार्मिक वातावरण भी अपका दिन बेमिसाल बना देगा। 1857 के विद्रोह से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक स्थल रानी लक्ष्मीबाई का किला भी आप यहां से देख सकते हैं।

kanpur nearest places
kanpur nearest places

कानपुर से कितनी है दूरी: दूरी की बात करें तो ये जगह कानुपर के बेहद ही निकट है। कानपुर से बिठूर की दूरी करीब-करीब 30 किलोमीटर ही है जिसे आप बड़े ही आराम से सड़क मार्ग से 45 मिनट से 1 घंटे में तय कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा Author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article