Dehradun Nearest Hill Station: प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देहरादून तो आप शायद कई बार घूमने गए होंगे। लेकिन, शायद ही आपको इस बारे में जानकारी हो कि देहरादून के पास एक ऐसा प्यारा सा हिल स्टेशन है जिसे आप बेहद कम टाइम में एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप देहरादून घूमने गए हों तो उत्तराखंड में स्थित इस सुंदर पहाड़ी स्थल पर आपको जरूर से जरूर जाना चाहिए। Within 100 Kms की सीरीज में हम आपको बताएंगे देहरादून के पास बसी ऐसी जगह के बारे में जहां आप 3 घंटे का ट्रैवल करके पहुंच सकते हैं।
चकराता: खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसे हिल स्टेशन चकराता को आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। ट्रैकिंग, कैम्पिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है वहीं शांति, प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे जंगलों से घिरे होने के चलते इस जगह की खूबसूरती के आगे स्विटजरलैंड भी फेल नजर आएगा।
चकराता में घूमने की जगहें: ट्रैकिंग के लिए एक लोकप्रिय स्थल टाइगेर टॉप से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। देववन में आप पिकनिक मना सकते हैं। लखामंडल एक प्राचीन मंदिर है जो ऐतिहासिक महत्व रखता है। इसके अलावा खूबसूरत वादियों और शांत वातावरण के लिए कांसर गांव जा सकते हैं। चकराता का जंगल भी फेमस है।
यात्रा करने के लिए बेस्ट टाइम: सितंबर से नवंबर और दिसंबर से फरवरी चकराता घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। देहरादून से चकराता की दूरी 89.2 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग/चकराता रोड से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
