अक्सर आपने ऐसा सुना होगा या फिर काल्पनिक फिल्मों में ही देखा होगा कि लोग लहरों के बीचों-बीच बैठकर लजीज खाने का लुत्फ उठाने के साथ ही मनोरंजन कर रहे हैं।
ये सपना नहीं सच है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित रामगढ़ ताल में आपको तैरता हुआ रेस्टोरेंट मिल जाएगा जहां आप डीजे नाइट के साथ ही शानदार नाइट पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं।
10 करोड़ की लागत से बना ये रेस्टोरेंट पानी के बीचों बीच ही बना हुआ है जहां खाने-पीने से लेकर आपके एंटरटेनमेंट का सारा जुगाड़ किया गया है। यहां ट्राइडेंट क्लब भी है।
तीन मंजिला इस रेस्टोरेंट में 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां झील के किनारे बैठकर डिस्को और पार्टी का मजा ले सकते हो। रेट लिस्ट की शुरुआत यहां मात्र 100 रुपए से की गई है।
अगर आप रेस्टोरेंट में एंट्री करना चाहते हो तो इसके लिए आपको केवल 30 रुपए चुकाने होंगे। केवल 30 रुपए देकर आप पानी पर बने इसे अनोखे रेस्टोरेंट का मजा उठा सकते हो।
अगर आप ट्राइडेंट क्लब में जाकर एक्सप्लोर करना चाहते हो तो कपल के साथ 2000 रुपए खर्चा आएगा वहीं अकेले जाने पर 1500 रुपए देने होंगे। इसमें आपको पर्याप्त खाना और ड्रिंक्स मिल जाएगी।