यात्रा

Within 100 kms Goa: गोवा के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, कोकणी खाने के लिए है फेमस

Within 100 KMS Goa: गोवा में एन्जॉय करने के बाद अगर आप आसपास घूमने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। गोवा के पास एक ऐसी जन्नत जैसी जगह मौजूद है जहां आप बेहद कम टाइम में पहुंचकर जमकर एन्जॉय कर सकते हैं। गोवा से इस प्यारी जगर आप लगभग 2 घंटे की यात्रा करके पहुंच सकते हैं।

Image

Within 100 kms Goa

Places to Visit near Goa: गोवा घूमने का प्लान करने वाले टूरिस्ट ज्यादातर सिर्फ गोवा के बीच और नाइटलाइफ एन्जॉय करके ही घर वापस लौट आते हैं। अमूमन कम जानकारी के चलते ऐसा होता है। गोवा के आसपास घूमने के लिए कहा जाएं? गोवा के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी है? Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको उसी जगह से रूबरू कराने जा रहे हैं जहां जाकर आप प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर शांति से 2 पल बिता सकते हैं। इस जगह पर आप बड़े ही आराम से तकरीबन 2 घंटे की यात्रा करके पहुंच सकते हैं।

अम्बोली: नॉर्थ गोवा से अम्बोली की दूरी तकरीबन 88 किलोमीटर है। प्रकृति प्रेमी और शांतिपूर्ण वातावरण की तलाश करने वाले टूरिस्ट के लिए अम्बोली हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। अम्बोली को महाराष्ट्र का शिमला भी कहा जाता है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी हवा, हरे-भरे जंगल, और समृद्ध जैव विविधता के लिए फेमस है। यहां के शांतिपूर्ण और हरियाली से भरपूर वातावरण में कई रोमांचक और प्राकृतिक गतिविधियां की जा सकती हैं।

करने को है बहुत कुछ: स्थानीय गोअन और कोकणी खाने का अनुभव करने के लिए आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए। समुद्री खाद्य पदार्थों और मसालेदार करी भी आपको दीवाना बना देगी। कोलंबी करी, माच्चे के कोलंबी और भाकरी का आप लुत्फ उठा सकते हैं। ये भोजन ना केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से भी आपका मेल कराता है।

प्रमुख गतिविधियां: अम्बोली जलप्रपात, बॉम्बिल झरना और सुवर्णा देवी झरना की अद्वितीय सुंदरता का आनंद लेने के साथ ही आप प्रकृति के बीच कुछ समय बिता सकते हैं। हाइकिंग और ट्रैकिंग लवर्स के लिए भी ये जगह बेस्ट है। अम्बोली के आसपास कई पहाड़ी इलाके मौजूद हैं। यहां मालगांव किला तक ट्रैकिंग की जा सकती है। बर्ड वॉचिंग के शौकीन लोगों के लिए भी ये एक आदर्श स्थान है।

यात्रा करने का सही समय: अम्बोली जाने का सबसे अच्छा समय मानसून के दौरान होता है। ये वो टाइम होता है जो बारिश के दौरान इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत वादयों मे तब्दील कर देता है। मानसून के टाइम ये पूरा इलाका हरे-भरे फूलों और पौधों से ढक जाता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article