Places to Visit near Faridabad: फरीदाबाद के आसपास घूमने के लिए कहा जाएं? फरीदाबाद के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी है? अगर आप आध्यात्मिक अनुभव के साथ ही शांति व सुकून की तलाश में हैं तो आपको इस प्राचीन जगह का दीदार जरूर से जरूर करना चाहिए। Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको उसी जगह से रूबरू कराने जा रहे हैं जो फरीदाबाद के बेहद पास है। इस जगह पर आप बड़े ही आराम से 2 से 3 घंटे की यात्रा करके पहुंच सकते हैं।
प्रेम मंदिर: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पवित्र शहर वृन्दावन में प्रेम मंदिर स्थित है। फरीदाबाद से फरीदाबाद की दूरी तकरीबन 98 किलोमीटर है। यह एक आध्यात्मिक और वास्तुशिल्प चमत्कार से कम नहीं है। इटालियन संगमरमर से निर्मित 54 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला ये मंदिर आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इसकी स्थापना आध्यात्मिक नेता कृपालु महाराज ने की थी। यह परिसर जटिल नक्काशी, पारंपरिक भारतीयता और समकालीन वास्तुकला का एक अनूठा मिश्रण प्रदर्शित करता है।
हिन्दू धार्मिक स्थल: यह राधा-कृष्ण और सीता-राम के प्रति समर्पण के रूप में आस्था का केंद्र है। मंदिर अपने शांत वातावरण, मनमोहक संगीत और विस्तृत शाम के प्रकाश कार्यक्रमों से आगंतुकों को आकर्षित करता है। यहां आप उद्यान पथ, फव्वारे और कृष्ण के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं के चित्रण को देखकर आध्यात्मिक अनुभव कर सकते हैं। प्रेम मंदिर ना केवल भक्ति का केंद्र है, बल्कि सामाजिक और शैक्षिक विकास का केंद्र भी है, जो तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।
यात्रा करने का सही समय: सर्दियों के मौसम में प्रेम मंदिर वृन्दावन का दौरा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। इस दौरान यहां का मौसम सुहावना होता है जो यात्रा के लिए आरामदायक है। इस दौरान आपको अच्छे धार्मिक आयोजनों और कार्यक्रमों का भी अनुभव होता है।
