Places to Visit near Bangalore: बेंगलुरु के आसपास अगर आप घूमने के लिए किसी जगह की तलाश में हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। शहर की भागम-भाग भरी जिंदगी से रिलेक्स मोड में आने के लिए आप इस प्यारी सी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको 'सार्केस्ट्रा के शहर' के नाम से फेमस रामनगर के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे जिसे जानने के बाद आप फटाफट से यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। रामनगर बेंगलुरु से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है। बेंगलुरु शहर के बाहर इतनी छोटी ड्राइव पर शायद आपके लिए यह सबसे अच्छा अनुभव होगा।
बॉलीवुड से खास कनेक्शन: रामनगर बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले के डरावने डाकू गब्बर के ठिकाने के रूप में भी काफी फेमस है। ये जगह पर्वतारोही के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सिल्क सिटी के रूप में भी फेमस, रामनगर के आसपास के क्षेत्र में बहुत सारे मंदिर और तीर्थस्थल भी मौजूद हैं। बेंगलुरु के आसपास 100 किलोमीटर के भीतर सबसे अच्छे स्थानों में से इसे एक कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।
प्रकृति के बीच बिताओ 2 पल: सात पहाड़ियों से घिरा यहां का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं तो बहुत सारी पहाड़ियों में से, रामदेवरा बेट्टा के भी दीदार कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है इसके साथ ही यहां के स्थानीय लोग काफी मिलनसार भी हैं। रामानगरम पक्षियों और जानवरों की कई प्रजातियों का भी घर है। बिना ज्यादा तामझाम के यहां आप कम समय में पहुंचकर पूरा दिन एन्जॉय कर सकते हैं।
यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी: सर्दियों के समय यहां मौसम सुहावना होता है ऐसे में यहां यात्रा की जा सकती है। रामनगर का निकटतम हवाई अड्डा बैंगलोर हवाई अड्डा ही है। एयरपोर्ट से आप टैक्सी या फिरी बस के माध्यम से इस लोकेशन तक पहुंच सकते हैं। रामनगर रेलवे स्टेशन के पास सभी प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनों का एक अच्छा नेटवर्क है ऐसे में अगर आप ट्रेन से यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो ये भी आपके लिए उपयुक्त हो सकता है।
