यात्रा

अयोध्या नहीं इस पार्टी लैंड में लगी है भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति, खूबसूरत नजारे देखने आते हैं हजारों लोग

Tallest Statue Of Lord Ram : भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में बना श्रीराम का मंदिर खासा चर्चा में रहता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि देश में भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति कहां स्थापित की गई है? 77 फीट ऊंची ये कांसे की प्रतिमा बेहद खास है। आइए जानते हैं पार्टी लैंड में कहां लगी ये प्रतिमा?

Image

कहां बनी भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा?

Tallest Statue Of Lord Ram : भगवान राम के भक्तों के लिए अयोध्या एक खास नगर है। जहां दर्शन के लिए रोजाना हजारों भक्त पहुंचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां लगी है? आपको बता दें कि ये मूर्ति अयोध्या-मथुरा जैसे धार्मिक शहरों में नहीं बल्कि पार्टी लैंड कहे जाने वाले गोवा में स्थापित की गई है। यदि आप गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा के दर्शन जरूर करने चाहिए। 77 फीट ऊंची ये प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की मूर्ति है, जो अपनी अद्भुत कला, सूक्ष्म नक्काशी, और धार्मिक महत्व के लिए पहचानी जा रही है। आप भी अपनी गोवा ट्रिप के दौरान इस प्रतिमा के दर्शन का प्लान बना सकते हैं।

कब और कहां हुआ मूर्ति का अनावरण

भगवान श्रीराम की 77 फीट ऊंची इस प्रतिमा का अनावरण 28 नवंबर 2025 को किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस प्रतिमा को मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने डिजाइन किया है। जिनके नाम दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का डिजाइन करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। कांस्य धातु से बनी ये प्रतिमा आपको एक खास आध्यात्मिक अनुभव कराती है। साउथ गोवा के गोकर्ण जीवोत्थम मठ परिसर के अंदर इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है। पार्टी लैंड कहे जाने वाले गोवा में लगी भगवान की ये प्रतिमा भारत के लोगों के बीच बढ़ते आध्यात्मिक प्रभाव को दर्शाती है।

कैसे पहुंचे?

गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 65 किलोमीटर दूर मौजूद पर्तगाली मठ में यह प्रतिमा स्थापित है। यहां सबसे नजदीक हवाई-अड्डा डाबोलिम है, जहां से मठ की दूरी महज 1-2 घंटे की है। इसके अलावा बस के करीब आप स्थानीय बस सेवा का उपयोग करके भी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा मठ के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन मडगांव रेलवे स्टेशन है, जहां से आप टैक्सी या ऑटो द्वारा आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं।

गोवा के खूबसूरत नजारे

गोवा ट्रिप के दौरान आप साउथ गोवा आते हुए भगवान राम की प्रतिमा के साथ कुछ खूबसूरत जगहों पर भी घूम सकते हैं। गोवा सिर्फ समुद्री तटों ही नहीं, बल्कि संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। गोवा में बागा, कलंगुट और अंजुना जैसे बीच पर घूमने के साथ आप गोवा की नाइट लाइफ और स्ट्रीट फूड का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article