दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग लॉन्ग और शॉर्ट वीकेंड को अक्सर ट्रैवल प्लान बनाते रहते हैं। कुछ लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग वादियों का आनंद लेने के लिए हिल स्टेशन्स जाते हैं। लेकिन कई बार बजट की वजह से लोग प्लान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर के पास कुछ ऐसे ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप 10000 तक के बजट में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आगरा
उत्तर प्रदेश में स्थित आगर एक ऐतिहासिक शहह है। यह शहर अपनी ऐतिहासिक घरोहर के साथ साथ जायकेदार खाने के लिए भी जाना जाता है। यहां आप ताज महल, आगरा किला, फ़तेहपुर सीकरी, इतिमादुद्दौला का मकबरा, मेहताब बाग जैसी जगहें घूम सकते हैं। दिल्ली से आगरा जाने में 3-4 घंटे ही लगते हैं। यहां आप पांच हजार तक के बजट में घूम सकते हैं।
जयपुर
पिंक सिटी जयपुर पर्यटकों के बीच एक अलग पहचान रखता है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। यहां संस्कृति-कला, ऐतिहासिक किले, शाही महल, और रंगीन बाजारें पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। घूमने के साथ यहां आप दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी और मावा कचौड़ी जैसे फूड्स का भी जायका उठा सकते हैं। यहां आप आमेर किला, जंतर मंतर, हवा महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, चौकी ढाणी जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। दिल्ली से जयपुर जाने में 5-6 घंटे का समय लगता है। बजट की बात करें तो यहां आप 7-10 हजार के बीच में घूम सकते हैं।
कसौली
दिल्ली से 5-6 घंटे की दूरी पर बसा कसौली हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां आप मंकी पॉइंट, टॉय ट्रेन राइड, टिंबर ट्रेल, मॉल रोड जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां घूमने का सबसे बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च तक का होता है। कसौली आप 10000 के बजट में घूम सकते हैं।
