यात्रा

Varanasi Tourist Places: वाराणसी के पास 4 हिल स्टेशन, 100 किमी से भी कम है दूरी

Varanasi tourist places: वाराणसी के पास मौजूद इन 4 हिल स्टेशन आपको जरूर घूमने जाना चाहिए। इस बार अगर आप वाराणसी घूमने जाएं तो इन टूरिस्ट प्लेस पर जाना बिल्कुल ना भूलें यहां पहुंचकर आपको शांति के साथ सुकून का एहसास हो जाएगा। वाराणसी के बेहद पास होने के साथ ही आपको मंत्रमुग्ध भी कर देंगे।

Image

varansi

Hill Stations Near Varanasi: वाराणसी भारत के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है जो एक प्रमुख धार्मिक स्थल भी है। वाराणसी अपने घाटों और मंदिरों के लिए फेमस है जो देशभर से पर्यटकों को आकर्षित करती है। वाराणसी के पास कुछ अद्भुत हिल स्टेशन भी हैं जिन्हें यहां आने वाले पर्यटकों को अवश्य देखना चाहिए। इस लिस्ट में हमने 4 हिल स्टेशन को शामिल किया है जो वाराणसी के बेहद पास होने के साथ ही आपको मंत्रमुग्ध भी कर देंगे।

लखनिया दरी: लखनिया दरी एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। वाराणसी से 55 किलोमीटर दूर मिर्ज़ापुर में ये स्थित है जहां पर्यटकों को जरूर से जरूर घूमना चाहिए। लखनिया दरी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

राजदरी और देवदारी झरने: राजदरी और देवदारी झरने एक शानदार हिल स्टेशन है जो वाराणसी से लगभग 60 किमी दूर स्थित है। यहां आप परिवार या फिर दोस्तों के साथ जा सकते हैं। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

टांडा फॉल्स: वाराणसी से लगभग 75 किमी दूर मिर्ज़ापुर में टांडा फॉल्स स्थित है। टांडा फॉल्स प्रकृति के करीब आने का मौका देता है जहां आपको लाइफ में जरूर जाना चाहिए। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ 2 पल शांति के बिता सकते हैं।

सिरसी बांध: वाराणसी के पास एक और खूबसूरत हिल स्टेशन सिरसी बांध है जो वाराणसी से 98 किमी दूर है। ये हिल स्टेशन पर्यटकों और ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छा पिकनिक स्पॉट भी है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article