यात्रा

लखनऊ घूमने जा रहे हैं? टुंडे कबाब से फिरंगी महल तक जरूर देखें ये जगहें

Lucknow Tourism Places: लखनऊ घूमने का प्लान कर रहे हैं? नवाबों का शहर लखनऊ अपने आप में बेहद ही खास और कई कहानियां समेटे हुए है। लखनऊ शहर के पुराने इलाकों में घूमना पुरानी यादों को फिर से जी लेना है। लखनऊ को इतिहास के पन्ने पलटकर देखना किसी भी व्यक्ति को आश्चर्यचकित कर सकता है।

Image

lucknow tourism

Lucknow Tourism: चाहे आप लखनऊ की यात्रा अकेले करने का प्लान कर रहे हैं या किसी गाइड के साथ यहां हमेशा से ही यात्रा का अनुभव समृद्ध करने वाला होता है। लखनऊ को करीब से समझने में ये ट्रैवल गाइड आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। लखनऊ की यात्रा हर मायने में आपके लिए बेहद खास और यादगार साबित हो सकती है।

फिरंगी महल: औरंगजेब के समय का ये महल वो जगह है जहां यूरोपीय व्यापारी रहते थे। समय के साथ, इसकी प्रमुखता कम हो गई और अब इसके बारे में केवल चौक निवासियों और कुछ इतिहास प्रेमियों को ही पता है। एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों को ये जगह बेहद पसंद आती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए भी ये परफेक्ट लोकेशन है।

चौक इलाके का स्वाद: जब खाने की बात आती है, तो लखनऊ के खाने से बेहतर कुछ नहीं है। लखनऊ की हेरिटेज वॉक चौक इलाके में खाने का स्वाद लिए बिना अधूरी है। यहां की सबसे मशहूर दुकान टुंडे के कबाब है जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

यूनानी अस्पताल: गोल दरवाजा चौक लखनऊ में स्थित यूनानी अस्पताल बेहद प्राचीन है। यूनानी दवाखाना बेहद ही पुराने टाइम से काम कर रहा है। यहां उपचार के लिए जड़ी-बूटियों और पारंपरिक दवाओं दोनों का ही इस्तेमाल किया जाता रहा है। हकीम यहां हर रोज बैठते हैं और मामूली शुल्क पर मरीजों को देखते हैं। हालांकि, यह परंपरा खत्म हो रही है और दवाखाना समय के साथ खत्म हो सकता है।

टोला की यात्रा: आपकी सैर का सबसे दिलचस्प हिस्सा टोला की यात्रा हो सकती है। लखनऊ आने वाले पर्यटक इन पारंपरिक हाउसिंग सोसाइटी की यात्रा जरूर करें। टोला में सिर्फ एक प्रवेश और सिर्फ एक निकास होता है। एक टोला दूसरे टोले से जुड़ा हुआ है। इसलिए एक टोले का निकास दूसरे टोले का प्रवेश बन जाता है। यह भूल भुलैया से कहीं ज्यादा जटिल और दुर्भाग्य से बहुत कम प्रसिद्ध है।

नवाबों के दौर के कोठे: वास्तव में नवाबों के दौर के कोठे बहुत अलग हुआ करते थे। वे ऐसे स्थान थे जहां लखनऊ के नवाब और अन्य अमीर लोग लखनऊ की प्रसिद्ध तहजीब सीखने जाते थे, और विपरीत लिंग से भी परिचित होते थे। नवाबों के चले जाने के बाद कोठे वेश्यालय में तब्दील हो गए, और मुख्य रूप से क्षेत्र के ब्रिटिश पुरुषों की सेवा करते थे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article