Trekking Destinations: अक्टूबर के महीने में ट्रेकिंग पर जाना शानदार अनुभव होता है। अक्टूबर के महीने में ना तो ज्यादा गर्मी होती है ना ज्यादा ठंडी। ऐसे में हरियाली, झरने और ठंडी हवाएं ट्रेकिंग के आपके अनुभव को और भी ज्यादा खास बना सकती हैं। अनूठे और शानदार अनुभव के लिए आप इन 4 बेहतरीन ट्रेक्स का चुनाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ एक्सप्लोर करने के लिए ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। गौर करने वाली बात ये है कि इन जगहों के आसपास स्टे और खाने-पीने के भी ऑपशन हैं ऐसे में आप ना के बराबर चिंता किए हुए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
हरिश्चंद्रगढ़ ट्रेक: कोकण कडा, कोहरे से ढकी चट्टानें और झरने हरिश्चंद्रगढ़ ट्रेक का प्रमुख आकर्षण है। पश्चिमी घाट की हरियाली और धुंध भरे दृश्य का मजा लेने के लिए आप हरिश्चंद्रगढ़ ट्रेक को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक: यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। चमोली, उत्तराखंड में स्थित वैली ऑफ फ्लावर्स में जुलाई-अगस्त में फूल पूरी तरह खिले होते हैं।
राजगढ़ किला ट्रेक (महाराष्ट्र): ऐतिहासिक किला और मानसून में लुढ़कती हरियाली राजगढ़ किला ट्रेक का प्रमुख आकर्षण है। मानसून के मौसम में आप यहां जा सकते हैं। इस दौरान ट्रेकिंग आसान होती है और बारिश के साथ शानदार अनुभव आपको मिल सकता है।
कुड्रेमुख ट्रेक (कर्नाटक): कुड्रेमुख ट्रेक का प्रमुख आकर्षण पहाड़ी घास के मैदान और बादलों से ढका जंगल है। मानसून के मौसम में यहां झरने और हरियाली अपने चरम पर होते हैं।
