यात्रा

स्वर्ग जैसी हैं ये बॉलीवुड लोकेशन, प्लान करें अपनी यात्रा, सपनों जैसी लगेगी ट्रिप

Bollywood Movie Spots: पर्वतीय क्षेत्रों में कई रहस्य और सुंदर नजारे छिपे होते हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। केवल ट्रैवल प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड फिल्ममेकरों के लिए भी ये स्थान किसी जन्नत से कम नहीं हैं। आप भी इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

Image

स्वर्ग जैसी हैं ये बॉलीवुड लोकेशन

Bollywood Travel Destinations: पहाड़ अपने आप में एक जन्नत हैं जिसका एहसास आपको वहां जाने पर ही म‍िलता है। पर्वतों के भीतर कई राज छि‍पे रहते हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। ना केवल पर्यटक बल्कि बॉलीवुड फिल्ममेकर्स के लिए भी ये जगहें जन्नत से कम नहीं है। आज हम आपको बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित कुछ लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

रॉकस्टार 2011 म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे इम्तियाज अली ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिकाओं में थें। फिल्म में रणबीर कपूर जॉर्डन नाम का किरदार निभाते हैं जो कि एक रॉकस्टार होता है। फिल्म की कहानी में उनका किरदार आध्यात्मिक और मन की शांति के लिए पहाड़ों पर जाता है।

फिल्म की शूटिंग कश्मीर की कई खुशनुमा जगहों पर हुई है, जहां एक बार तो जाना बनता है। ये हसीन जगहें कश्मीर की बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस मानी जाती हैं।

कुलगाम: वेशॉ नदी के किनारे बसा कुलगाम जिला जम्मू और कश्मीर की प्रमुख जगहों में से एक है। कुलगाम में अहरबल झरना और खूबसूरत घास के मैदान हैं।

कुपवाड़ा: ये जम्मू-कश्मीर का एक शहर है जो पीरपंजाल और शम्सबरी के पर्वतों के बीच मौजूद है। यहां घने जंगल, बर्फीले पहाड़ और झरने हैं।

बेताब वैली: शांति और प्राकृतिक सुंदरता की तलाश करने वाले यात्रि‍यों के ल‍िए के लिए बेताब वैली एक शानदार जगह है। यहां के मनमोहक परिदृश्य आपको दिवाना बना देंगे।

डल झील: ये झील जम्मू-कश्मीर में आने वाले हजारों यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस झील को कश्मीर का गहना या श्रीनगर का गहना भी कहा जाता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article