Tourist Places Near Mount Abu: घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए राजस्थान (Rajasthan Tourism) बेहद सुंदर और बढ़िया जगह है। यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़िया एक टूरिस्ट स्पॉट (Tourist Spot) मिल जाएंगे। ऐसी ही एक जगह है माउंट आबू (Mount Abu)। माउंट आबू एक फेमस हिल स्टेशन (Hill Station) है। चाहे आप वन्यजीव प्रेमी हों या इतिहास प्रेमी, आपको घूमने के लिए माउंट आबू जरूर जाना चाहिए। सिर्फ माउंट आबू ही नहीं, उसके आसपास भी घूमने की कई सारी सुंदर (Tourist Places Near Mount Abu) और बढ़िया जगहें हैं। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से माउंट आबू की दूरी 820 किलोमीटर है। आज हम आपको माउंट आबू के आसपास घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। आप इन जगहों पर अपने पूरे परिवार के साथ आकर अच्छा टाइम बिता सकते हैं।
माउंट आबू के आसपास घूमने की ये हैं बढ़िया और सुंदर जगहें (Tourist Places Near Mount Abu)
दिलवाड़ा जैन मंदिर (Dilwara Jain Temples)
दिलवाड़ा जैन मंदिर माउंट आबू के आसपास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। चमकदार सफेद संगमरमर के पत्थर पर जटिल नक्काशी के साथ, मंदिर में उत्कृष्ट अद्वितीय मानव शिल्प कौशल है। मंदिर की अंदर की दीवारें, छतें, खंभे और तोरणद्वार शानदार डिजाइन और पैटर्न से सजाए गए हैं। नवंबर से मार्च के बीच यहां आने का सही समय है।
नक्की झील (Nakki Lake)
माउंट आबू के आसपास घूमने वाली जगहों में एक है नक्की झील। नक्की झील को देश की पहली मानव निर्मित झील के रूप में भी जाना जाता है। नक्की झील प्रकृति प्रेमियों और कपल के लिए माउंट आबू में सबसे अद्भुत स्थानों में से एक है। इसके हरे-भरे वातावरण और साफ नीले पानी के कारण इसे अक्सर माउंट आबू की 'प्रेम झील' भी कहा जाता है। आप यहां झील पर शांतिपूर्ण नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं और साथ ही फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।

Nakki Lake
गुरु शिखर (Guru Shikhar)
5,676 फीट (1722 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित गुरु शिखर चोटी राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी है और माउंट आबू में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ये माउंट आबू से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां से माउंट आबू और उसके आसपास का शानदार दृश्य दिखाई देता है। गुरु शिखर चोटी भगवान विष्णु के अवतार दत्तात्रेय के मंदिर का घर है। माउंट आबू आने वाले लोग इस जगह पर जरूर आते हैं। यहां आने का बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च का है।

Guru Shikhar
हनीमून प्वाइंट (Honeymoon Point)
हनीमून प्वाइंट माउंट आबू में हनीमून मनाने वालों के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। हनीमून प्वाइंट समुद्र तल से 4000 फीट ऊपर है और कपल और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। आप यहां आराम कर सकते हैं और साथ ही डूबते सूरज के शानदार दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं। ठंडी हवाओं के साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके मन और शरीर को आराम देगी। आप यहां अपने परिवार, दोस्तों या गर्लफ्रेंड के साथ आ सकते हैं।
