यात्रा

Tourist Places Near Lucknow: छुट्टियों में लखनऊ के आसपास घूमने के लिए ये हैं बढ़िया टूरिस्ट स्पॉट, परिवार और दोस्तों संग कर सकेंगे मस्ती

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 30, 2023, 08:48 AM IST

Tourist Places Near Lucknow: लखनऊ राजधानी होने के साथ ही यहां घूमने की कई सुंदर और बढ़िया जगहे हैं। अगर आप कभी लखनऊ आए तो घूमने के लिए लिहाज से आप बोर नहीं हो सकते हैं।

Image

Tourist Places Near Lucknow: लखनऊ के आसपास घूमने की जगहें।

Photo : iStock

Tourist Places Near Lucknow: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में घूमने (Travel) की कई सारे टूरिस्ट स्पॉट (Tourist Spot in Uttar Pradesh) हैं। देश से ही नहीं विदेशों (Foreign Tourist) से भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में घूमने के लिए आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। बात अगर उत्तर प्रदेश में घूमने की कर रहे हैं और घूमने की लिस्ट में लखनऊ (Lucknow) का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Tourist Places Near Lucknow) अपने आप में बेहद खास है। राजधानी होने के साथ ही यहां घूमने की कई सुंदर और बढ़िया जगहे हैं। अगर आप कभी लखनऊ आए तो घूमने के लिए लिहाज से आप बोर नहीं हो सकते हैं। सिर्फ लखनऊ ही नहीं, उसके आसपास भी घूमने की बहुत सी जगहें हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं। आज हम आपको लखनऊ के आसपास घूमने की कुछ बढ़िया और सुंदर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप लनखऊ आने पर जा सकते हैं।

लखनऊ के आसपास घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहें (Tourist Places Near Lucknow)

चित्रकूट (Chitrakoot)

लखनऊ के पास घूमने की जगहों में से एक है चित्रकूट। रामायण में उल्लेख होने के कारण चित्रकूट का धार्मिक महत्व भी है। चित्रकूट के जंगलों में ही भगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मण ने अपना वनवास बिताया था। यहां आने पर आप विंध्य पर्वत के मनमोहक दृश्य देख सकेंगे। चित्रकूट की यात्रा के लिए जुलाई सबसे अच्छा समय है। मार्च का मौसम भी सुहावना होता है। यहां घूमने के स्थान स्फटिक शिला, राम घाट, कामदगिरि मंदिर आदि है। परिवार के साथ छुट्टियों बिताने के लिए ये एक बढ़िया जगह है। लखनऊ से चित्रकूट की दूरी 230 किलोमीटर है।

आगरा (Agra)

उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। आगरा में ही दुनिया के 7 आश्चर्यों में से एक ताज महल है। आगरा लखनऊ के पास घूमने वाली बढ़िया जगहों में से एक है। आगरा में सिर्फ देश से ही बल्कि विदेशों से भी हर सास टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। अपने स्मारकों के अलावा आगरा में खाने के शौकीनों के लिए कुछ रोमांचक चीजें हैं। आगरा अपनी संगमरमर की कलाकृतियों के लिए भी जाना जाता है। आगरा में ताजमहल के साथ ही कई और घूमने की जगहें हैं, जहां आप जा सकते हैं। आगरा आने पर ताजमहल के साथ आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जरूर जाना चाहिए। लखनऊ से आगरा की दूरी करीब 340 किलोमीटर है।

Tajmahal

Tajmahal

अयोध्या (Ayodhya)

अयोध्या लखनऊ के पास घूमने लायक एक और सुंदर और बढ़िया जगह है। अयोध्या सरयू नदी के तट पर स्थित है। अयोध्या में आप राम जन्मभूमि मंदिर के साथ-साथ राजा मंदिर, कन्नक भवन और हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। अयोध्या में दिवाली और दशहरा के हिंदू त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। हिंदू धर्म के लोग अयोध्या घूमने के लिए सबसे ज्यादा आते हैं। राम मंदिर बनने के बाद से अयोध्या में टूरिस्टों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। आप यहां अपने पूरे परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। अयोध्या आने का बढ़िया समय सितंबर से मार्च के बीच का है। लखनऊ से अयोध्या की दूरी 135 किलोमीटर है।

Ayodhya

Ayodhya

इलाहाबाद (Allahabad)

लखनऊ से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इलाहाबाद घूमने के लिहाज से काफी बढ़िया ऑप्शन है। भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक इलाहाबाद का धार्मिक महत्व है। दरअसल यहां तीन सबसे पवित्र नदियां- गंगा, यमुना और सरस्वती यहां मिलती हैं और उनके मिलन बिंदु को त्रिवेणी संगम कहा जाता है। त्रिवेणी संगम के तट पर हर 12 साल में ऐतिहासिक कुंभ मेला भी आयोजित होता है। ऐसा माना जाता है कि संगम में डुबकी लगाने से आपके सभी पाप धुल जाते हैं। इलाहाबाद आने पर आप यहां के भव्य मंदिरों, सुंदर घाटों और इलाहाबाद संग्रहालय, इलाहाबाद किला, आनंद भवन, खुसरो बाग और हनुमान मंदिर जैसे सदियों पुराने स्मारकों को देख सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article