यात्रा

IRCTC: एक बार में कर डालो 12 तीर्थ स्थानों के दर्शन, 17 दिन की ट्रिप के लिए देने होंगे इतने रुपए

Tour packages for family: अगर आप परिवार के साथ या अकेले किसी धार्मिक जगह की यात्रा करने का प्लान कर रहे हो तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। Shri Ramayana Yatra टूर पैकेज के तहत आपका ये सपना पूरा हो सकता है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का लाभ उठाकर आप यात्रा कर सकते हो।

Image

Tour packages for family

IRCTC Shri Ramayana Yatra trip ayodhya trip: IRCTC द्वारा एक ऐसा टू पैकेज लॉन्च किया गया है जो श्रद्धालुओं के हृदय को उत्साह से भर देगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपको ऐसा मौका मिलने वाला है जिसके तहत आप बेहद कम कीमत खर्च करके रामलला और माता सीता के जीवन से जुड़े पवित्र स्थानों की यात्रा करेंगे। श्री रामायण यात्रा के नाम से जारी किए गए इस पैकेज में आपको भारत और नेपाल में पवित्र स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा।

इस दिन से हो रही है शुरुआत: 28 नवंबर से इस धार्मिक ट्रिप की शुरुआत होगी। 16 रात और 17 दिनों तक ये ट्रिप चलेगी। Shri Ramayana Yatra टूर पैकेज के तहत आपको ट्रेन द्वारा अयोध्या, बक्सर, चित्रकूट, हम्पी, जनकपुर, नंदीग्राम, नासिक, प्रयागराज, रामेश्वरम, सीतामढी, वाराणसी घुमाया जाएगा।

इतना होगा खर्च: इस पैकेज के तहत अगर आप फर्स्ट AC कपल की टिकट बुक कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 1,68,420 रुपए आएगा। 1AC में सिंगल शेयरिंग बुक करने के लिए 1,62,310 रुपए देने होंगे। शेयरिंग के लिए 1,46,875, ट्रिपल शेयरिंग के लिए 1,44670 रुपए लगेंगे। खर्च से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस पैकेज में रहने और खाने का खर्चा सम्मिलित है।

कैसे बुक करें टिकट: इस पैकेज के लिए टिकट बुक करना अगर आप चाह रहे हों तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप ऐसा कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं( 8595931047 (मोनिका), 8287930484 (सुभाश्री), 8287930032 (अभिषेक), 8287930299 (प्रफुल्ल), 8882826357 (प्रणीत)। अगर आप ट्रिप शुरू होने के 15 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो केवल 250 रुपए की ही कटौती होगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article