काम के साथ घूमने का सुनहरा मौका! इस देश ने खोले डिजिटल नोमैड वीजा के दरवाजे
- Authored by: गुलशन कुमार
- Updated Dec 31, 2025, 01:07 PM IST
Bulgaria Digital Nomad Visa: ऐसे लोग जो रिमोट वर्किंग करते हैं और रहने का कोई खूबसूरत ठिकाना तलाश रहे हैं, उनके लिए यह देश एक खास मौका लेकर आया है। इस देश ने विदेशी सैलानियों के लिए डिजिटल नोमैड वीजा के आवेदन खोल दिए हैं। आइए जानते हैं क्या है ये वीजा प्लान जो काम के साथ घूमने का बेहतरीन पैकेज बन रहा है।
बुल्गारिया ने शुरु किया डिजिटल नोमैड वीजा
Bulgaria Digital Nomad Visa: वर्क फ्रॉम होम के बाद अब दुनिया तेजी से वर्क फ्रॉम एनीवेयर के नए चलन की ओर बढ़ रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए यूरोप के एक खूबसूरत देश बुल्गारिया विदेशियों के लिए डिजिटल नोमैड वीजा आवेदन खोल दिया है। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को आकर्षित करना है जो फ्रीलांसर, रिमोट वर्कर और ऑनलाइन बिजनेस करते हैं। ऐसे प्रोफेशनल्स बुल्गारिया में रहकर अपने देश या किसी और देश की कंपनियों के लिए काम कर सकते हैं। यदि आप ट्रैवल लवर्स हैं और घूमते हुए अपना काम भी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..
क्या है डिजिटल नोमैड वीजा? - What is Digital Nomad Visa
किसी देश का डिजिटल नोमैड वीजा उन लोगों के लिए होता है, जो किसी विदेशी कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करते हैं या फ्रीलांसिंग के जरिए कमाई करते हैं। इस वीजा को लेकर कोई व्यक्ति लंबे समय तक उस देश में रह सकता है। नोमैड वीजा होल्डर को उस देश में रहते हुए वहां की किसी कंपनी में काम करने की जरूरत नहीं होती है। आमतौर पर यह वीजा देश की टूरिज्म और लोकल इकॉनमी को भी बढ़ावा देने के लिए दिए जाते हैं। इससे वर्क फ्रॉम होम करने वाले ट्रैवल लवर्स को काफी फायदा होगा।

नोमेड वीजा के लिए आवेदन
नोमैड वीजा के नियम
आपको बता दें कि यदि आप बुल्गारिया के नोमैड वीजा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इस वीजा के तहत आपको बुल्गारिया में निवास के लिए एक वर्ष का परमिट दिया जाएगा। जिसे एक और साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
डिजिटल नोमेड्स के लिए क्यों खास है बुल्गारिया
बुल्गारिया यूरोप का एक खूबसूरत और शांत देश है। यहां आपके रहन-सहन की लागत अपेक्षाकृत काफी कम होती है। बुल्गारिया में आपको खूबसूरत पहाड़ियां, ब्लैक सी के खूबसूरत समुद्र तट, ऐतिहासिक शहर और शांत गांव मिल जाएंगे। ये सभी चीजें डिजिटल नोमेड्स को काम के साथ-साथ घूमने का भरपूर मौका देती हैं। इसके अलावा तेज इंटरनेट, को-वर्किंग स्पेस और कैफे कल्चर भी बुल्गारिया को रिमोट वर्क के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं।

घूमते-फिरते काम करने का मौका
घूमते-फिरते काम करने का मौका
वर्किंग लोगों के लिए बुल्गारिया का ट्रैवल एंगल इसे और भी खास बना देता है। बुल्गारिया राजधानी सोफिया आधुनिकता और इतिहास का शानदार कॉम्बिनेशन है। इस शहर की पुरानी गलियां और रोमन आर्किटेक्चर दुनिया भर में मशहूर हैं। वहीं यदि अगर आप समुद्री बीच देखने के शौकीन हैं, तो बुल्गारिया में ब्लैक सी के बीच शानदार वीकेंड गेटवे बन सकते हैं। इसके अलावा पहाड़ों और नेचर के शौकीनों के लिए यहां के यहां कई नेशनल पार्क और ट्रेकिंग रूट्स भी मिल जाएंगे।