हममे से शायद ही कोई होगा जिसे घूमने का शौक नहीं होगा। छुट्टियां मिलते ही हम अक्सर अपने दोस्तों, करीबियों, फैमिली के साथ ट्रैवल प्लान बना लेते हैं। खासकर लोग गर्मियों में वादियों की सैर करना पसंद करते हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। हिल स्टेशन्स पर ज्यादा तर लोग ट्रेन या फिर बस से ट्रैवल करते हैं। लेकिन रोड ट्रिप की बात काफी अलग होती है। भारत में कई ऐसे शानदार रूट्स हैं जहां का नजारा अपने आप में अद्भूत लगता है। इसी कड़ी में यहां हम आपको कुछ ऐसे शानदार Highway के बारे में बताने जा रहे हैं जो रोड ट्रिप के लिहाज से बेहतरीन है।
मनाली-लेह राजमार्ग
यह राजमार्ग आपको हिमालय के अद्भुत नजारों से रूबरू कराता है। ऊंचे पहाड़, बर्फीली चोटियां और खूबसूरत घाटियां इस यात्रा को यादगार बना सकती हैं। इस रूट में पड़ने वाले रोहतांग पास, बारालाचा ला और लाचुंग ला जैसे स्थान नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं।
श्रीनगर-लेह राजमार्ग
इस मार्ग पर भी आपको कश्मीर और लद्दाख की अद्भुत सुंदरता देखने को मिलेगी। जोजिला पास इस मार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस रास्ते पर आपको ऐतिहासिक और सांस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थल देखने को मिलेंगे।
किन्नौर रोड (हिमाचल प्रदेश)
इस रूट के जरिए आप हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की शानदार घाटियों का लुत्फ उठा सकते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और शांत वातावरण इस जगह को बेहद खास बनाता है। सांगला घाटी और कल्पा जैसे स्थान यहां के मुख्य आकर्षण हैं।
