Within 100 Kms Shimla: शिमला घूमने गए हो लेकिन वहां की भीड़ से परेशान हो? टेंशन लेने की कोई बात नहीं है Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे शिमला के पास बसे उस खूबसूरत पर्वतीय स्थल के बारे में जहां आप बेहद कम टाइम में पहुंचकर जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं। शिमला से बेहद पास होना इस जगह की खासियत है। आप 1 घंटे से भी कम ट्रैवल टाइम में सड़क मार्ग से यहां पहुंच सकते हैं।
कुफ़री: शिमला से तकरीबन 16 किलोमीटर दूर समुद्रतल से लगभग 2,510 मीटर की ऊंचाई पर कुफ़री स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता, बर्फबारी, और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। सर्दियों के मौसम में अगर आप शिमला गए हों तो फिर आपको कुफ़री जरूर से जरूर जाना चाहिए।
हिमालयन नेचर पार्क: हिमालयन मोनाल, तेंदुआ और हिमालयन बियर देखने के लिए आप यहां हिमालयन नेचर पार्क जा सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के प्रेमियों के लिए हिमालयी वन्यजीवों को देखना एक अनूठा अनुभव होता है।
फन और एडवेंचर एक्टिविटी: कुफरी झील में पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। कुफ़री फन पार्क और हिमालयन एडवेंचर पार्क बच्चों और बड़ों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र है। स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग के लिए भी कुफरी पर्यटकों को लुभाती है।
कैसे करें यात्रा: शिमला से कुफरी का सफर बेहद सुंदर और सुविधाजनक है। निजी वाहन, टैक्सी या बस द्वारा प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए आप कुफरी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। शिमला रेलवे स्टेशन कुफरी के निकटतम रेलवे स्टेशन है वहीं जोरीं हवाई अड्डा इसके निकटतम एयरपोर्ट है।
