यात्रा

IRCTC: सर्दियों में घूम आओ भूटान, बेहद सस्ता है टूर पैकेज, मिल रही हैं ढेर सारी सुविधाएं

IRCTC International Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए भूटान की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज के तहत आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जा रही है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Bhutan Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद कम बजट में इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको रेल द्वारा भूटान घुमाया जा रहा है। Royal Bhutan International Rail Package नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया गया है जिसमें कंचनकन्या एक्सप्रेस द्वारा आपको घुमाया जाएगा।

09 रात और 10 दिन का ये टूर पैकेज है। 28 दिसंबर 2024 को यात्रा सियालदह से शुरू होगी और बर्द्धमान, दक्षिणेश्वर, बोलपुर एस निकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़ और मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर बोर्डिंग करेगी। होटल में ठहरने के साथ 3AC/SL में कन्फर्म ट्रेन टिकट आपके लिए कर दिया जाएगा। यह यात्रा आपको मठों, सांस्कृतिक गौरव, खूबसूरत चोटियों, अदम्य जंगलों और पहाड़ी रास्तों का दीदार करवाएगा।

थंडर ड्रैगन की भूमि के नाम से मशहूर भूटान अपनी अंतहीन सुंदरता के लिए जाना जाता है। पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए यहां ऊंचे और खड़े पहाड़ और नदियों का शानदार नेटवर्क है। यहा के अछूते पहाड़ों, शांति और जीवंतता को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। भूटान हमेशा से ही हरियाली, धर्म और खुशी को प्राथमिकता देता रहा है।

इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को प्रसिद्ध मठों, पारो और पुनाखा के विभिन्न बाजारों, मंदिरों और संग्रहालयों का भी दौरा करने का मौका मिलेगा। खर्चे की बात करें तो स्टेंडर्ड कैटगरी में इस पैकेज का न्यूनतम किराया 63900 रुपए है वहीं कंफर्ट कैटगरी में किराया 68800 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड EHR142 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135, 6290861577, 8100829002 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article