यात्रा

Travel Tips: शिलॉंग घूमने का बना रहे हैं प्लान, सुकून भरे अनुभव के लिए जरूर पढ़ें ट्रैवल टिप्स

Shillong Travel Tips: मेघालय की राजधानी शिलॉंग हरियाली, झीलों, झरनों और ठंडी हवा के लिए पर्यटकों को खूब लुभाती है। अगर आप भी शिलॉंग घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां कुछ जरूरी ट्रैवल टिप्स के बारे में डिटेल में बात की गई है जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं।

Image

Shillong Travel Tips (photo: canva)

Shillong Tourism: स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट के नाम से फेमस शिलॉंग पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक शिलॉंग की खूबसूरती का दीदार करने के लिए आते हैं। हरियाली, झीलों, झरनों के अलावा यहां आपको वो सबकुछ देखने को मिलेगा जो आपको कभी ना भूल पाने वाला एहसास दिला देगा। आपकी यात्रा सुगम, यादगार और सुकून भरी रहे इसके लिए यहां पर कुछ जरूरी ट्रैवल टिप्स दी गई हैं जिनके बारे में हर पर्यटक को जानना ही चाहिए।

यात्रा का सबसे अच्छा समय: ट्रैवल प्लान करने से पहले यात्रा का सबसे अच्छा समय क्या है इसे जानना बेहद जरूरी है। अगर आप शिलॉंग जा रहे हैं तो जान लें कि घूमने के लिए सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा और साफ होता है। फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन समय जुलाई से सितंबर (मानसून) के बीच होता है।

कहां ठहरें: पोलो टावर्स, Laitumkhrah और पुलिस बाजार इलाके यहां स्टे करने के लिए अच्छे विकल्प हैं। मावलिननोंग या चेरापूंजी में ऑफबीट अनुभव के लिए गांवों के होमस्टे ट्राई कर सकते हैं।

घूमने की प्रमुख जगहें: उमीअम झील, एलीफैंट फॉल्स, शिलॉंग पीक, लेडो झील, चेरापूंजी, मावलिननोंग (एशिया का सबसे साफ गांव) यहां घूमने की प्रमुख जगहे हैं। शॉपिंग और लोकल स्ट्रीट फूड के लिए पुलिस बाजार का रुख कर सकते हैं।

विशेष सुझाव: यहां सूरज जल्दी उगता है और शाम जल्दी हो जाती है ऐसे में यात्रा के लिए सुबह जल्दी निकलें। ट्रेक या गांव में जाते समय गाइड लें। नेटवर्क कमजोर हो सकता है ऐसे में ऑफलाइन मैप्स जरूर डाउनलोड कर लें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article