यात्रा

रोड ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं ये हिल स्टेशन, दिल्ली-एनसीआर के बेहद पास, शॉर्ट ट्रिप का कर सकते हैं प्लान

Short Road Trips From Delhi NCR: रोड ट्रिप हमेशा से ही रोमांच से भरपूर होती है। गर्मी से बचने के लिए अगर आप दिल्ली-एनसीआर के आसपास हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। दिल्ली-एनसीआर के आसपास कुछ शानदार हिल स्टेशन हैं जहां आप शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं। वीकेंड पर आप परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

Image

Quick road trip from Delhi NCR

Quick road trip from Delhi NCR: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं या फिर यहां घूमने के लिए आए हैं तो यहीं से शॉर्ट ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के बेहद पास कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स हैं जहां आप शॉर्ट ट्रिप पर दोस्तों या फिर परिवार के साथ जा सकते हैं। ये जगहें वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट लोकेशन हैं। आइए जानते हैं उन हिल स्टेशन के बारे में जिन्हें आप एक दिन में ही एक्स्पोलर कर सकते हैं।

नैनीताल: दिल्ली-एनसीआर से लगभग 7-8 घंटे में सड़क मार्ग के जरिए आप नैनीताल पहुंच सकते हैं। शांत झीलों और घने जंगलों से घिरा नैनीताल प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्यों के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है। नैनी झील, नैना देवी मंदिर, टिफिन टॉप, और स्नो व्यू पॉइंट यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

कसौली: हिमाचल प्रदेश में स्थित कसौली दिल्ली-एनसीआर से तकरीबन 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से यहां आप 5-6 घंटे के टाइम में पहुंच सकते हैं। शांत और सुंदर हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो फिर कसौली आपकी ये तलाश पूरी हो सकती है। सनसेट पॉइंट, कसौली चर्च, और हिल्स का मनोरम दृश्य यहां आप वॉक करते हुए देख सकते हैं।

मसूरी: उत्तराखंड में स्थित मसूरी हिल स्टेशन को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। दिल्ली-एनसीआर से तकरीबन 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी आप 6 से 7 घंटे में सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। यहां के खूबसूरत दृश्य, शांत वातावरण आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगे। कांटिटी फॉल, गन हिल और कैमल बैक रोड यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article