Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान अर्नब से आंद्र प्रदेश में हालात काफी चिंताजनक हैं। आज यानी बुधवार 28 अक्टूबर को सुबह तट से टकराने के साथ ही आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब ने हर तरफ तबाही मचानी शुरू कर दी। NDRF के मुताबिक चक्रवात के चलते राज्य में अब तक कम कम तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 मकानों को नुकसान पहुंचा है।
केंद्र के साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा की आपदा राहत एवं बचाव टीमें भारी बारिश से होने वाली समस्याओं से पार पाने की कोशिशों में जुटी हैं। चक्रवात अर्नब के चलते अभी दोनों ही राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
चक्रवात अर्नब का व्यापक असर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में दिखाई दे रहा है। जिले में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि कई इलाकों में नदियों और छोटी जलधाराओं का जलस्तर बढ़ने से फ्लैश फ्लड का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
श्रीकाकुलम में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
लगातार बारिश के चलते श्रीकाकुलम के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीकाकुलम RTC बस स्टैंड में पानी भर गया है। वहीं, लावेरू, रणस्थलम, पोंडुरु और जी. सिगडम मंडलों के सैकड़ों गांवों की रोड कनेक्टिविटी प्रभावित होने की भी खबर है।
कुछ निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलधाराओं में पानी का स्तर बढ़ने के कारण स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है।
तेज हवाओं के बीच प्रशासन अलर्ट
चक्रवात के प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं और भारी बारिश का दौर जारी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। निचले इलाकों, जलाशयों के आसपास और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए।
अगले कुछ घंटे अहम
चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम की स्थिति बदलने के साथ हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि वे अफवाहों से बचें और मौसम विभाग तथा प्रशासन की आधिकारिक चेतावनियों पर भरोसा करें।
