Cheap Foreign Trips From India : विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, लेकिन हर बार बजट सामने आ जाता है। तो आज हम आपको सस्ते इंटरनेशनल ट्रिप ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां घूमना आपके लिए काफी किफायती साबित होगा। इतना ही नहीं यहां आप यार-दोस्त, फैमिली या अकेले भी घूमने जा सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन देशों पर जहां जाकर आप सस्ते में विदेश ट्रिप का मजा ले सकते हैं। यहां देखें सस्ते विदेश ट्रिप के बेस्ट ऑप्शन...
थाईलैंड
इंडियन ट्रैवलर्स के लिए सस्ते में विदेश यात्रा का सबसे बेहतर ऑप्शन थाईलैंड ट्रिप है। थाईलैंड घूमना भारतीय यात्रियों के लिए हमेशा फेवरेट ऑप्शन रहा है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और पटाया शहर की नाइटलाइफ इसे बेहतर आकर्षक बनाते हैं। थाईलैंड में आपको सस्ते होटल और स्ट्रीट फूड्स मिल जाते हैं। यही सस्ता रहना और खाना आपकी ट्रिप को काफी किफायती बना देता है।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया भी इंडियन ट्रैवलर्स के बीच काफी पॉपुलर डेस्टिनेशन है। यहां भी आप सस्ते में शानदार विदेश ट्रिप प्लान कर सकते हैं। खूबसूरत समुद्री बीच, प्राचीन मंदिर, और प्रकृति के खूबसूरत नजारे इंडियन्स को खूब पसंद आते हैं। इंडोनेशिया का बाली भारतीय पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
सिंगापुर
यदि आप आधुनिक जीवनशैली और चमक-दमक का मजा लेना चाहते हैं। तो आपको लिए सिंगापुर घूमना एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। जी हां सिंगापुर घूमना थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन यहां आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल कर और हॉस्टल स्टे करके अपनी ट्रिप को किफायती बना सकते हैं। इसके अलावा समझदारी से की गई प्री-बुकिंग भी आपका काफी पैसा बचा सकती है।
