यात्रा

Within 100 Kms: नेचर लवर्स के लिए चंडीगढ़ के पास बसा है स्वर्ग, मोबाइल छोड़ो और कम समय में घूम आओ यहां

Within 100 Kms, Mushroom City of India: चंडीगढ़ के पास 100 किलोमीटर के दायरे में कहां जाएं? चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए कौन सी जगह बेस्ट है? ऐसे तमाम सवाल का जवाब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देने की कोशिश करेंगे। इस जगह के बारे में जानकर आप जल्द से जल्द यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

Image

Within 100 Kms: नेचर लवर्स के लिए चंडीगढ़ के पास बसा है स्वर्ग, मोबाइल छोड़ो और कम समय में घूम आओ यहां

Places to Visit near Chandigarh: अक्सर लोग शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर किसी ऐसी जगह की तलाश में होते हैं जहां जाकर वो शांति के 2 पल बिता सकें। लेकिन, शहर से दूरी के चलते अक्सर लोग प्लान नहीं बना पाते और मोबाइल में या टीवी के सामने बैठकर ही अपनी छुट्टी बिता देते हैं। आपकी इस तकलीफ को समझते हुए Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे चंडीगढ़ के पास बसी ऐसी जगह के बारे में जहां आप 1.5 से 2 घंटे की ड्राइव करके बड़े ही आराम से पहुंच सकते हैं।

मशरूम सिटी ऑफ इंडिया: हम बात कर रहे हैं मशरूम सिटी ऑफ इंडिया के नाम से फेमस हिमाचल प्रदेश के शहर सोलन के बारे में जहां करने और देखने को बहुत कुछ है। चंडीगढ़ से सोलन की दूरी महज 68 किलोमीटर ही है। यहां मशरूम का उत्पादन बड़ी मात्रा में किया जाता है जिसके चलते इसे मशरूम सिटी ऑफ इंडिया कहते हैं।

Solan

Solan

खूबसूरत पहाड़ और मंदिर के करें दर्शन: यहां आकर आप सोलन के बेहद खूबसूरत पहाड़ों पर बने 300 साल से भी ज्यादा पुराने किले का दीदार कर सकते हैं। शूलिनी माता का मंदिर, श्री नालदेहरा, मशरूम फार्म, जगज्योत मंदिर कुछ ऐसी जगह हैं जहां पर आपको एक्सप्लोर करना चाहिए।

Mushroom City of India

Mushroom City of India

ये महीना घूमने के लिए होता है उपयुक्त: हाइकिंग और ट्रैकिंग भी यहां आप कर सकते हैं। यहां आसपास की पहाड़ियों में कई ट्रैकिंग रूट्स हैं जिनपर आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। करोल टिब्बा ट्रैक ट्रैकिंग के लिए परफेक्ट है। इसके अलावा यहां स्थानीय भोजन का आनंद लेना ना भूलें। सितंबर से नवंबर तक का महीना यहां घूमने के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा मार्च से जून में भी आप यहां यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article