यात्रा

कर्नाटक में टूरिस्ट ले सकेंगे गोवा का मजा, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नियमों में दी जाएगी ढील

Karnataka Tourism: पर्यटन विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए कि जब पर्यटक रात में समुद्र तटों पर जाएं तो उन्हें आरामदायक महसूस हो कई बदलाव करने जा रहा है। इन बदलावों के चलते कर्नाटक में गोवा की ही तरह लंबे समय तक पर्यटक के रुकने को बढ़ावा मिलेगा और आगंतुकों की भागीदारी बढ़ेगी।

Image

Karnataka tourism

Karnataka Beach Makeover: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबरा है। ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कर्नाटक अब गोवा की राह पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पर्यटन विभाग कई विकल्पों पर विचार कर रहा है ताकि उनके राज्य घूमने आए पर्यटक कर्नाटक यात्रा का अधिकतम लाभ उठा सकें।

कर्नाटक पर्यटन विभाग गोवा के समान, समुद्र तट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बदलावों पर विचार कर रहा है। प्रमुख बदलावों में से एक कर्नाटक के समुद्र तटों पर हट की शुरूआत है। ये झोपड़ियां काफी लुभावनी होती हैं और गोवा में लोकप्रिय आकर्षण हैं। ये हट पर्यटकों को भोजन, पेय और संगीत के साथ समुद्र तट के किनारे एक आरामदायक अनुभव प्रदान करती हैं।

मीडिया रिपोट्स में ये भी दावा किया गया है कि पर्यटन एजेंसी संभवतः इन खूबसूरत हट के अलावा कर्नाटक के समुद्र तटों पर एल्कोहल के सेवन की अनुमति देगी, जिससे संभवतः अधिक पर्यटक आकर्षित होंगे। मालूम हो कि अभी तक वहां शराब के सेवन की अनुमति नहीं है।

इन सीमाओं को हटाने से समुद्र तट पर्यटन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद की जा रही है। दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जैसी जगहों पर इन सुविधाओं के चलते ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट के आने की उम्मीद है। कर्नाटक पर्यटन विभाग के निदेशक और कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम (KSTDC) के प्रबंध निदेशक, राजेंद्र केवी ने कहा है कि इन बदलावों का प्राथमिक लक्ष्य आगंतुकों के लिए अधिक आरामदायक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करके का ही है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article