Dussehra 2024 Holidays Places to Visit: इस बार दशहरे का त्योहार शनिवार को आ रहा है, ऐसे में आपके पास घूमने फिरने के लिए एकदम बेहतरीन समय हो सकता है। आने वाले वीकेंड के लिए आप भी दो तीन दिन की बढ़िया सी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये वाली जगहें वीकेंड गेटअवेज़ के लिए एकदम ही बेस्ट हो सकती हैं। जहां आप कम खर्च में मौसम का मज़ा ले सकते हैं और पार्टनर या परिवार के साथ रोमांचक तो रोमांटिक समय बिता सकते हैं। जो आपको हमेशा ही याद आएगा, तो ऐसी ही यादगार ट्रिप के लिए अभी से वीकेंड के लिए टिकट तो होटल बुक कर लें। देखें अक्टूबर में घूमने की जगहें तो दशहरा की छुट्टी में घूमने के लिए डेस्टिनेशन्स।
Places to Visit In October
आगरा
दिल्ली के पास एक दो दिन का सिंपल मगर शानदार स्टे करना चाहते हैं, तो आगरा की ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आगरा में न केवल ताज बल्कि आप और भी बहुत खूबसूरत चीजें देख सकते हैं। तो रॉयल होटल्स में बुकिंग कर लग्जरी स्टे का मज़ा भी ले सकते हैं।
ऋषिकेश
रोमांच वाली ट्रिप पर जाने का मन है, तो आपके लिए सस्ते में पास की ट्रिप के लिए ऋषिकेश एकदम ही बढ़िया जगह है। ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग समेत कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। पार्टनर के साथ सुकून भरे रोमांटिक पल बिताने के लिए भी ऋषिकेश एकदम ही जबरदस्त जगह है। ऋषिकेश में स्टे के लिए आपको कई सारे हॉस्टल, होटल्स मिल जाएंगे और आप सस्ते में एक्टिवा भी रेंट पर ले सकते हैं।
मैसूर
दशहरा की छुट्टियों में आपको एक बार तो मैसूर भी विजिट करना ही चाहिए। मैसूर का दशहरा जिंदगी में मस्ट सी त्योहार हो सकता है। तो अगर आप मैसूर के आस पास रहते हैं, तो इस वाले वीकेंड पर आपको भी मैसूर का ट्रिप प्लान कर ही लेना चाहिए।
हम्पी
भारत के गौरवशाली इतिहास का छोटा सा नमूना पेश करता हम्पी भी आपको अपनी खूबसूरती से कभी निराश नहीं करेगा। वीकेंड की छोटी, सिंपल, सुंदर ट्रिप के लिए आप हम्पी की बुकिंग्स भी कर सकते हैं।
जयपुर
राजे रजवाड़ों के ठाठ बाट करीब से देखने का मन है, तो फिर आपके लिए जयपुर या जोधपुर की एक ट्रिप भी प्लान करनी बनती ही है। जयुपर में आपको खूबसूरत महलों के साथ स्वादिष्ट खानों का भी मज़ा मिलेगा।
