UNESCO Heritage Sites India: इतिहास, संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत मिश्रण देखने के लिए इस बार आप भारत के ये यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स का दौरा कर सकते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये जगहें जन्नत से कम नहीं है। अनूठी सुंदरता के कारण इन साइट्स को आप अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
अजंता और एलोरा की गुफाएं: महाराष्ट्र में स्थित अजंता और एलोरा की गुफाएं आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। प्राचीन भित्ति चित्र और शिल्प कला के लिए ये गुफा मशहूर हैं। अनोखी संरचना और रंगीन दीवार के चित्रों को आप यहां जाकर कैमरे में कैद कर सकते हैं।
हवामहल: जयपुर में स्थित हवामहल जिसे पैलेस ऑफ विंड्स के नाम से भी जाना जाता है आपके घूमने के लिए परफेक्ट लोकेशन है। अपनी गुलाबी रंगत और अद्भुत जालीदार वास्तुकला के लिए हवामहल पर्यटकों का ध्यान खींचता है। हवामहल बेहद फोटोजेनिक लोकेशन है।
हम्पी, कर्नाटक: इतिहास और प्रकृति दोनों का मेल देखने के लिए आप हम्पी, कर्नाटक जा सकते हैं। दक्षिण भारत की प्राचीन राजधानी हम्पी के पत्थर के खंडहर और मंदिर के दीदार करना आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।
गोलकुंडा किला: हैदराबाद में स्थित गोलकुंडा किला आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। विशाल दीवारें, फव्वारे और पुरानी इमारतें इस किले की पहचान है। फोटोजेनिक लोकेशन की अगर आप तलाश में हैं तो यहां के ऐतिहासिक नजारे और आसपास का वातावरण आपके लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकते हैं।
