यात्रा

नैनीताल-लैंसडाउन छोड़िए, उत्तराखंड के इन छुपे स्वर्ग में बिताएं सुकून भरी छुट्टियां

Summer Retreat Uttarakhand: अगर आप नैनीताल जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों से हटकर उत्तराखंड की असली खूबसूरती का मजा लेना चाहते हैं, तो ये ऑफबीट डेस्टिनेशन आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। यहां हर जगह की अपनी अलग वाइब है। अगर आपको सुकून वाली जगहें पसंद हैं या नेचर के बीच टाइम बिताना चाहते हैं, तो ये लोकेशन बेस्ट ऑप्शन हैं।

Image

छुपे स्वर्ग में बिताएं सुकून भरी छुट्टियां

Hill Stations India: यात्रा के दौरान इस बार उत्तराखंड का एक नया रूप एक्सप्लोर करो। आज हम आपको जिन ऑफबीट जगहों के बारे में बताएंगे वहां जाना सिर्फ भीड़ से बचने के लिए नहीं है, बल्कि असली पहाड़ों को महसूस करने का तरीका है। यहां सब कुछ थोड़ा स्लो है, शांत है और बहुत सुकून देने वाला है। यहां आराम से घूमो, धीरे-धीरे एक्सप्लोर करो और हर पल को फील करो।

बिनसर: बिनसर कुमाऊं का एक शांत और थोड़ा हटकर हिल स्टेशन है। अगर आपको हरियाली और सुकून पसंद है, तो ये जगह आपको बहुत पसंद आएगी। यहां चारों तरफ घने ओक के जंगल हैं और सामने नंदा देवी और त्रिशूल जैसे पहाड़ों का जबरदस्त व्यू मिलता है। बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में बर्ड वॉचिंग और नेचर वॉक का अलग ही मजा है। यहां की खास बात ये है कि यहां लाइफ स्लो चलती है। सुबह धुंध के साथ शुरू होती है और शाम पूरी शांति में खत्म।

कनाताल: कनाताल मसूरी से थोड़ी ही दूरी पर है, लेकिन भीड़ से कोसों दूर। यहां का मौसम ठंडा, जंगल घने और व्यू जबरदस्त हैं।

अगर आपको बस रिलैक्स करना है—तो ये जगह एकदम सही है। यहां आप कैंपिंग कर सकते हो, छोटे-छोटे वॉक पर जा सकते हो या बस बैठकर नेचर को फील कर सकते हो। यहां का स्लो ट्रैवल एक्सपीरियंस काफी रिफ्रेशिंग लगता है।

कौसानी: कौसानी को अक्सर भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां से हिमालय का पैनोरमिक व्यू इतना शानदार होता है कि आप बस देखते रह जाओगे। खासकर सूर्योदय के समय नंदा देवी के ऊपर पड़ती रोशनी—वो नज़ारा अलग ही लेवल का होता है। यहां का माहौल बहुत शांत और मेडिटेटिव है। चाय के बागान, शांत रास्ते और कम भीड़ इसे समर के लिए एक परफेक्ट जगह बनाते हैं।

पंगोट: नैनीताल से बस थोड़ी दूरी पर पंगोट एकदम अलग दुनिया जैसा लगता है। यहां 250 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं, इसलिए ये बर्ड वॉचर्स के लिए जन्नत है। चारों तरफ जंगल और शांति—अगर आप नैनीताल के पास रहना चाहते हैं लेकिन भीड़ से दूर, तो पंगोट बेस्ट ऑप्शन है।

चोपता: हरे-भरे मैदान, बर्फ से ढके पहाड़ और एकदम प्योर नेचर—सब कुछ यहां मिलेगा। ये जगह तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रेक के लिए बेस कैंप भी है, तो एडवेंचर लवर्स के लिए भी बढ़िया है। सबसे अच्छी बात यहां अभी भी भीड़ कम है, तो सुकून के साथ व्यू एंजॉय कर सकते हो।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article