यात्रा

Northeast Best Hill Stations: नॉर्थ ईस्ट के ये हिल स्टेशंस शिमला-मनाली को देते हैं टक्कर, हनीमून के लिए न्यूली मैरिड कपल्स जरूर आएं यहां

Northeast Hill Stations: देश में हिल स्टेशंस के लिए नॉर्थ ईस्ट के राज्य भी काफी फेमस है। यहां के सभी राज्यों में आपको सुंदर-सुंदर हिल स्टेशन देखने को मिलेंगे। आज हम आपको नॉर्थ ईस्ट के तीन ऐसे हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

Image

Northeast Best Hill Stations: नॉर्थ ईस्ट के ये हिल स्टेशंस शिमला-मनाली को देते हैं टक्कर।

Best Hill Stations of Northeast: हमारे देश भारत में घूमने को लेकर ऑप्शंस को कोई कमी नहीं है। आप देश के जिस भी राज्य में जाएंगे, आपको वहां घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मिलेंगे। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण, आपको हर जगह कुछ न कुछ घूमने को जरूर मिलेगा। घूमने के लिए नॉर्थ ईस्ट के राज्य भी बेहद सुंदर है। यहां के सभी राज्यों में आपको सबसे ज्यादा सुंदर-सुंदर हिल स्टेशंस देखने को मिलेंगे। आज हम आपको नॉर्थ ईस्ट के कुछ फेमस हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर पहुंचना चाहिए।

नॉर्थ ईस्ट के बढ़िया हिल स्टेशंस (Northeast Best Hill Stations)

शिलांग (Shillong)

मेघालय की राजधानी शिलांग नॉर्थ ईस्ट का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। हर नॉर्थ-ईस्ट टूर पैकेज की लिस्ट में शिलांग टॉप पर होता है। देवदार के पेड़ों से घिरा शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। आप यहां घूमने के साथ ही हनीमून के लिए आ सकते हैं। शिलांग को "बादलों का घर" के नाम से भी जाना जाता है। स्प्रेड ईगल फॉल्स शिलांग के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। आप यहां पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकि मार्च से जून यहां आने का सबसे बढ़िया समय होता है।

Shillong

Shillong

गंगटोक (Gangtok)

सिक्किम की राजधानी गंगटोक नॉर्थ ईस्ट की बेहद सुंदर जगहों में से एक है। नॉर्थ ईस्ट का ट्रैवल प्लान बनाते समय गंगटोक आपके ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए। गंगटोक समुद्र तल से 1,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से आप कंचनजंगा के मनमोहक और शानदार नजारे देख पाएंगे। हनीमून के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। ट्रेकर्स और कैंपर्स को भी ये जगह काफी पसंद आती है। सितंबर से अक्टूबर और मार्च से जून यहां आने का सबसे बढ़िया समय होता है।

Gangtok

Gangtok

मासिनराम (Mawsynram)

मासिनराम मेघालय का एक सुंदर हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन में पूरे साल बारिश होती है। दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश मासिनराम में ही होती है। इसके अलावा मासिनराम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। नॉर्थ ईस्ट आने पर आपको यहां जरूर आना चाहिए। साल 1985 में मासिनराम में 26,000 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो अपने आप में एक गिनीज बुक रिकॉर्ड है। सितंबर से नवंबर महीने के बीच यहां की यात्रा करने का सबसे बढ़िया समय है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article