यात्रा

Noida International Airport से इस तारीख से शुरू होगी उड़ान, जल्द बुक कर सकेंगे टिकट

Noida International Airport 17 अप्रैल 2025 से परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दूसरे प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में काम करेगा, जो घरेलू, अंतर्राष्ट्रीय और कार्गो मार्गों सहित 65 दैनिक उड़ानें भरेगा जिससे आने-जाने वाले लोगों के लिए यात्रा काफी हद तक सुगम हो सकेगी।

Image

Noida International Airport

Noida International Airport: ताजा रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 17 अप्रैल, 2025 को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मार्गों पर उड़ान संचालन शुरू करने जा रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद, नया नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए दूसरे प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में काम करेगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) और अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को हवाई अड्डे के उद्घाटन की तैयारी को अंतिम रूप देने का निर्देश दे दिया है। खबरों की मानें तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सितंबर 2024 के अंत तक खुलने की पूरी उम्मीद है।

खुलने के साथ ही ये नया एयरपोर्ट प्रतिदिन 65 उड़ानों को समायोजित करेगा। इन 65 उड़ानों में से 62 घरेलू मार्गों से उड़ान भरेगी, दो इंटरनेशनल उड़ान और एक कार्गो उड़ान होगी। यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो उड़ान परीक्षण 30 नवंबर, 2024 के लिए निर्धारित किया गया है। ये परीक्षण भारतीय हवाईअड्डे प्राधिकरण (AAI) द्वारा आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी सुरक्षा और परिचालन मानक को सुनिश्चित किया जा सके।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लोगों के लिए ये एयरपोर्ट काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में काफी हदतक बेहतर सुधार करेगा। इस एयरपोर्ट के खुलने के साथ ही उम्मीद है कि जल्द ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से आने-जाने वाले यात्रियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ से ना के बराबर जूझना पड़ेगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article