यात्रा

कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप, मलेशिया घूमने का परफेक्ट टूर पैकेज

IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Malaysia tour package

IRCTC Tour Package 2026: नए साल पर विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'THAIPUSAM SPECIAL MALAYSIA' नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। अगर आप चिलआउट करने का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 31 जनवरी 2026 को चेन्नई से रात 12:20 बजे फ्लाइट नंबर MH181 से मलेशिया के लिए प्रस्थान। कुआलालंपुर आगमन सुबह 6:50 बजे। एयरपोर्ट पर फ्रेश होने के बाद नाश्ते के लिए रेस्टोरेंट में प्रस्थान। प्रवेश शुल्क के साथ कुआलालंपुर टावर का भ्रमण और फिर लंच। बाद में होटल में चेक-इन। इसके बाद आगे का कार्यक्रम भी बेहद शानदार रहने वाला है।

इंग्लिश स्पीकिंग टूर गाइड आपको मिलेगा। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 59,550 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 53,900 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 48,950 रुपए है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SMO39 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931970, 9003140682, 9363488232 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article