यात्रा

Madhya Pradesh Tourism: टूरिस्ट स्पॉट नहीं ट्रैवलर स्पॉट, MP के 5 अनछुए पर्यटन स्थल

Hidden Gems Madhya Pradesh: प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर मध्यप्रदेश की यात्रा हर लिहाज से पर्यटकों को लुभाती है। मध्यप्रदेश में कुछ ऑफबीट ट्रैवेल डेस्टिनेशन भी हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। MP के 5 ऑफबीट ट्रैवेल डेस्टिनेशन के बारे में डिटेल में जानते हैं जहां जाकर आप चिलआउट कर सकते हैं।

Image

Madhya Pradesh Tourism

Offbeat Travel Destinations Madhya Pradesh: शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर प्रकृति की गोद में अगर आप शांति के 2 पल बिताना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश के कुछ ऑफबीट डेस्टिनेशन हैं जो आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है। इन जगहों पर घूमकर आप संस्कृति से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। किसी भीड़-भाड़ वाली जगह की बजाए आप इन शांत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पचमढ़ी: सतपुड़ा की रानी के नाम से मशहूर पचमढ़ी आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। पचमढ़ी MP का एकमात्र हिल स्टेशन है जहां भीड़ से दूर आप शांत माहौल में 2 वक्त बिता सकते हैं। ऑफबीट ट्रैवलर्स के लिए भी ये परफेक्ट लोकेशन है। बी फॉल्स, जटाशंकर गुफा, धूपगढ़ सनसेट पॉइंट यहां के प्रमुख आकर्षण है।

ओरछा: इतिहास में डूबी शांति के लिए आप ओरछा जा सकते हैं। बेतवा नदी के किनारे बसा ओरछा किलों, मंदिरों के लिए फेमस है। प्रकृति के साथ इतिहास को करीब से जानने के लिए आप ओरछा जा सकते हैं। ओरछा फोर्ट, राम राजा मंदिर और चतुर्भुज मंदिर यहां का प्रमुख आकर्षण है।

तमिया: सतपुड़ा के जंगलों में बसी सुंदरता को करीब से महसूस करने के लिए तमिया की यात्रा की जा सकती है। जंगल, घाटियां और ट्रेकिंग रूट इस जगह की पहचान है। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स दोनों के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है। पातालकोट ट्रेक और तमिया व्यू पॉइंट यहां का प्रमुख आकर्षण है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article